{"_id":"667a105b6a09cf25190780d7","slug":"contract-worker-dies-due-to-electric-shock-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-103659-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: करंट लगने से ठेका कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: करंट लगने से ठेका कर्मचारी की मौत
Tue, 25 Jun 2024 06:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। लाइन में काम कर रहे ठेका कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया दिया है।
मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता होशियार सिंह भंडारी ने बताया कि सोमवार दोपहर को रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर छोई स्थित समसारा रिजॉर्ट के पास बिजली की लाइन में स्पार्क की शिकायत मिली थी। इस पर उन्होंने ठेकेदार के कर्मचारी खुशहालपुर छोई निवासी सतपाल गिरि (49) और भूपाल को लाइन चेक करने के लिए कहा गया। दोनों मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि इसी बीच सतपाल गिरि ने बिजली खंभे के पास लगी ग्रिल पर हाथ रखा। ग्रिल से उसे करंट लगा और वह बुरी तरह से झुलस गया। आननफानन उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मतृ घोषित कर दिया। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता ने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद