फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Consuming pork and raw cabbage can cause serious damage to your brain and eyes

UK: सुअर का मीट...पत्ता और फूल गोभी खाने के साथ शरीर में पहुंचता है लार्वा, STH में आया मामला; पढ़ें पूरी खबर

Tue, 09 Dec 2025 10:27 AM IST
हीरा मेहरा गिरजेश चंद्र
गिरजेश चंद्र Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Dec 2025 10:27 AM IST
सार

सुअर का मीट और कच्ची गोभी के सेवन से सिस्टीसर्कोसिस नामक बीमारी हो सकती है, जो दिमाग और आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचाती है। सुशीला तिवारी अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में ऐसा एक मामला दर्ज किया गया है।

 

विज्ञापन
Consuming pork and raw cabbage can cause serious damage to your brain and eyes
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

सुअर का मीट और कच्ची गोभी के सेवन से आपके दिमाग और आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इससे सिस्टीसर्कोसिस बीमारी हो जाती है। सुशीला तिवारी अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में इस तरह का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

नेत्र रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ने डॉ. प्रतीक कौल ने बताया कि पिछले दिनों जमरानी बांध निवासी एक मरीज आंखों में अचानक धुंधलापन की शिकायत लेकर ओपीडी में पहुंचा था। ऑप्थाल्मोस्कोपी और अल्ट्रासाउंड करने पर उसकी आंख में ऑक्यूलर सिस्टीसर्कोसिस लार्वा मिला। उन्होंने बताया कि यह बीमारी सुअर का मीट, कच्ची गोभी खाने से होती है। मीट, गोभी में मौजूद सूक्ष्म अंडे खुली आंखों से नहीं दिखाई देते हैं। खाने के साथ अंडे आंत में पहुंचकर फूटकर खून के माध्यम से आंखों तक पहुंच जाते हैं। आंख में जमा होकर यह रेटिना को नुकसान पहुंचाने लगता है। बताया 1000 व्यक्तियों में से एक में ऐसा मामला पाया जाता है।

विज्ञापन

लक्षण-आंखों में लगातार दर्द या सूजन बने रहना

-हर चीज दो-दो दिखाई देना

-पलकों का नीचे झुक जाना

-अचानक धुंधला या कम दिखाई देना

 

बचने के उपाय

फल-सब्जियों को धोकर खाऐं

पूरी तरह से पका हुआ भोजन खाऐं

आंख को बार-बार छूने से बचें

छिली हुई सब्जियों को खाऐं

ऑक्यूलर सिस्टीसर्कोसिस आंख का एक परजीवी संक्रमण है जो टीनिया सोलियम (सूअर का फीताकृमि) के लार्वा के कारण होता है। इससे आंख के विभिन्न हिस्सों में सिस्ट (तरल-भरी थैली) बन जाती है जो दर्द, धुंधली दृष्टि और अंधेपन का कारण बन सकती है। इसका इलाज दवा और सर्जरी से किया जाता है। -डॉ. प्रतीक कौल, नेत्र रोग विभाग, एसटीएच

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed