फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Consultation from doctor to get rid of your loved ones

अपनों को नशा छुड़वाने के लिए डाक्टर से ली सलाह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Consultation from doctor to get rid of your loved ones
फोन पर परामर्श देती डॉ नेहा शर्मा। अमर उजाला
हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति को प्रतिदिन शराब पीने की आदत है। शुगर और बीपी होने के बाद भी शराब पीने की आदत नहीं छूट रही है।
विज्ञापन

थैरेपी के माध्यम से इलाज करने के दौरान शराब पीने की लत छूट जाएगी।
हल्द्वानी निवासी एक महिला ने फोन पर पूछा कि मेरा चचेरे भाई को सूखे नशे की लत है। उग्र होने के साथ ही गुस्सा करते हैं और तोड़फोड़ कर देते हैं।
उनसे किसी भी तरह से न उलझे और न ही उन्हें समझाने का प्रयास करें। उनके साथ प्रेम से पेश आए और परामर्श के लिए लेकर आएं।
हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति ने पूछा कि बेटे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है और घर से गायब हो जाता है।
आपको शक है कि आपका बेटा नशा करता है तो उसके व्यवहार पर ध्यान दें। उसको समझाने की कोशिश न करें और जल्द से जल्द डाक्टर से मिलकर परामर्श लें।
हल्द्वानी निवासी एक महिला ने पूछा कि उनके रिश्तेदार की उम्र 50 वर्ष है और हार्ट की सर्जरी हो चुकी है फिर शराब की लत नहीं छूट रही है।
हार्ट की सर्जरी के बाद शराब का सेवन खतरनाक हो सकता है। साइकोथैरेपी से इलाज संभव है।
हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति ने कहा कि रोज शराब पीने की आदत है और छोड़ना चाहते हैं।
शराब छोड़ने की आपकी इच्छा है। शराब की लत आपको लग गई है। थैरेपी के माध्यम से छोड़ा जा सकता है।
सवाल :: बड़ी मुखानी निवासी एक व्यक्ति ने पूछा प्रतिदिन शराब पीने की आदत है।
जवाब :: शराब छोड़ने को लेकर आपका रुख सकारात्मक है। कुछ जांचें कराने के बाद इलाज किया जाएगा और लत छूट जाएगी।
हल्द्वानी निवासी एक युवा ने पूछा कि सिगरेट पीने की आदत पड़ गई है और छोड़ना चाहते हैं।
ओसीटी नामक मनोवैज्ञानिक बीमारी से ग्रस्त हैं। उपचार के दौरान सिगरेट छूट जाएगी।
हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति ने पूछा कि दुकान पर एक कर्मचारी है और मल्टी ड्रग यूजर है। काम करते-करते गिर पड़ता है। कई बार बेहोश हो जाता है।
जांच करनी पड़ेगी। मरीज से बात करके पता करना पड़ेगा कि कैप्सूल के रूप में नशा लेता है या शराब का आदि है। इलाज करके ठीक होने की संभावना है।
पीलीकोठी निवासी एक महिला ने पूछा कि पिथौरागढ़ में पढ़ाई के दौरान हास्टल में बेटे को शराब पीने की लत लग गई और नहीं छूट रही है।
शराब आधुनिक नशे में आता है। मनोवैज्ञानिक इलाज करके नशे को छुड़ाया जा सकता है।
रामनगर निवासी एक व्यक्ति ने पूछा की बेटा पूरे दिन शराब पीता रहता है।
बेटा आपका डिप्रेशन में है या दिमाग में कुछ उलझन है। उसकी काउंसिलिंग के बाद ही इलाज संभव है।
दिल्ली से आए एक व्यक्ति ने पूछा कि बेटा प्रतिदिन पैसा मांगता है और नशा करता है।
आपके बेटे को व्यवहार गत समस्या है। उसको समझाने की जरूरत नहीं है। परामर्श के लिए लाना पड़ेगा तभी इलाज संभव है।
रामनगर के एक व्यक्ति ने पूछा कि दोस्तों के साथ शराब पीने की लत लग गई है और अब नहीं छूट रही है।
आप भावनात्मक रूप से कमजोर हैं। मनोवैज्ञानिक इलाज करके शराब छुड़वाई जा सकती है।
देवीधुरा निवासी एक व्यक्ति ने पूछा कि पिछले 20 वर्षों से शराब की लत लगी है।
यह एक तरह की मनोवैज्ञानिक समस्या है। शराब पर आप मानसिक रूप से निर्भर हो गए हैं। बिहेवियर थैरेपी के माध्यम से लत छोड़ी जा सकती है।
हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति ने पूछा कि बेटा प्रतिदिन शाम को शराब पीता है जबकि दिन में सभी काम आदि करता है।
आपका बेटा मानसिक उलझन, व्यवसाय या पारिवारिक समस्याओं को लेकर अंतर्द्वंद्व चल रहा है। हो सकता है नींद न आने के कारण रोज रात में शराब पीता हो। थैरेपी के माध्यम से लत छुड़ाई जा सकती है।

हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति ने कहा कि पिछले दस वर्षों से तंबाकू के सात से आठ पैकेट प्रतिदिन खा रहे हैं। स्कूल के समय दोस्तों ने आदत डाली है।
आपका मन वश में नहीं है। ओसीडी नाम बीमारी से आप ग्रस्त हैं। इलाज संभव है।
रानीखेत निवासी एक व्यक्ति ने पूछा कि रात आठ बजे के बाद प्रतिदिन शराब पीने की आदत है और छोड़ना चाहता हूं।
आपके विचारों में एकाग्रता नहीं है। थैरेपी के माध्यम से इलाज संभव है।
देवलचौड़ निवासी एक व्यक्ति ने पूछा कि विवाह आदि समारोह में पीने की आदत है। छोड़ना चाहते हैं।
पीने के बाद व्यवहारगत समस्या आती है। थैरेपी के माध्यम से शराब छोड़ी जा सकती है।
कालाढूंगी निवासी एक व्यक्ति ने पूछा कि गुटखा और सुरती खाने की आदत है। इसको छोड़ना चाहते हैं। मन के हाथों आप मजबूर हैं। आपके मूड का इलाज करके लत को छुड़वाया जा सकता है।
विज्ञापन

हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति ने पूछा कि दोस्त को प्रतिदिन शराब पीने की आदत है। शराब छुड़ाने के लिए क्या करें।
शराब की आदत पड़ चुकी है और छुड़वाने के लिए लंबा इलाज चलेगा। जांचें कराने के साथ ही थैरेपी दी जाएगी।
रामनगर निवासी एक व्यक्ति ने पूछा कि प्रतिदिन 16 कैप्सूल खाकर नशा करते हैं और छोड़ना चाहते हैं। यह आदत पिछले दस से बारह वर्षों से है।
आपको आदत पड़ चुकी है। सीबीटी, बीटी और ड्रिल थैरेपी के माध्यम से इलाज कर नशा छुड़वाने का प्रयास किया जा सकता है।
हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति ने कहा कि शराब की लत है।
साइकलाजिक्ल ट्रीटमेंट करके शराब की लत छुड़वाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed