फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Constable attack, one arrested, three absconding

कांस्टेबल पर हमला, एक गिरफ्तार, तीन फरार

Thu, 13 Apr 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Constable attack, one arrested, three absconding
पु‌लिस - फोटो : file photo
मंगलवार रात कुछ युवकों ने पुलिस जवान के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मारपीट के एक आरोपी को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार की देर रात माल रोड पर चर्च के पास दो वाहनों की टक्कर हो गई। एक वाहन को सात नंबर निवासी कैलाश पांडे चला रहा था। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में सवार लोगों में दुर्घटना को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


विवाद की सूचना मिलने पर डांठ में ड्यूटी पर तैनात सिपाही शिवराज राणा मौके पर पहुंचा और दोनों पक्ष में बीच बचाव करने लगा। इसी दौरान रुद्रपुर निवासी जसमेर सिंह, कालाढूंगी निवासी निर्मल राय, काशीपुर निवासी जसमीत और छतरपुर निवासी अमित चौधरी ने सिपाही शिवराज राणा के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उक्त युवकों ने सिपाही पर लोहे की छड़ से हमला किया जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। चारों युवक अल्टो संख्या यूके-06-बी-6759 में सवार होकर कालाढूंगी रोड की ओर भाग गए। प्रभारी एसओ राजेंद्र सिंह नेगी ने भागने वाले युवकों की धरपकड़ के लिए आसपास की पुलिस चौकियों को सूचना दी।

रात में ही कालाढूंगी रोड स्थित मंगोली पुलिस चौकी पर तैनात जवानों ने कार को रोक लिया। कार में सवार तीन युवक मौके से फरार हो गए जबकि एक युवक जसमेर सिंह निवासी मटकोटा रुद्रपुर को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया।


सिपाही की तहरीर के आधार पर तल्लीताल थाने में उक्त चारों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 353 और 332 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी एसओ ने बताया कि फरार हुए तीनों आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed