{"_id":"6aad92e928693e3fc10b4ea7","slug":"consecration-of-goddesses-nanda-and-sunanda-performed-during-brahma-muhurta-nainital-news-c-238-1-ntl1001-130643-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ब्रह्ममुहूर्त में हुई मां नंदा-सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ब्रह्ममुहूर्त में हुई मां नंदा-सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा
Sat, 19 Sep 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
तल्लीताल में गणेश महोत्सव के तहत निकाली गई शोभायात्रा में मौजूद आयोजक एवं श्रद्धालु।
नैनीताल। नयना देवी मंदिर में बनाए मंडप में शुक्रवार देर रात मां नंदा सुनंदा की मूर्ति के विराजमान होने के साथ ही नंदाष्टमी का मुख्य मेला शुरू हो गया है। शंखनाद, घंटियों की गूंज एवं छोलिया कलाकारों के ढोल दमाऊ की धुन के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ब्रह्ममुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्तियों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोला गया।
नंदा देवी महोत्सव के तहत शुक्रवार को सभा भवन में स्कूली बच्चों की लोकगीत प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता हुई जिसमें 12 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। क्विज में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर ने पहला, जीआईसी एवं सीआरएसटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की हर्षिता गोसाईं ने पहला, सेंट जोंस की वैष्णवी दूसरा, बाल विद्या मंदिर की रिधिमा तृतीय रहीं। इस दौरान डॉ. रेखा त्रिवेदी, गीता साह, मोनिका साह, निधि कंसल, नीलू, रेखा कंसल, वर्षाजल मौजूद रहे।
सेंट्रल ब्यूरो कम्युनिकेशन की ओर से नशामुक्ति पर लघु नाटक आयोजित कर मौजूद लोगों को जागरूक किया। इसमें लोगों विशेषकर युवाओं का आह्वान किया कि वह नशे से दूर रहें। इसमें गोपेश बिष्ट, शोभा चरक समेत अन्य कलाकारों ने शिरकत की।
विज्ञापन
कारोबार बेहतर होने की उम्मीद
बीते वर्ष तक नंदाष्टमी के दिन खेल मैदान में लगने वाले व्यावसायिक मेले का उद्घाटन किया जाता था लेकिन इस साल 16 सितंबर पंचमी के दिन ही इसका शुभारंभ किया गया। मैदान में दुकानें लग चुकी हैं। स्वयंसेवी संस्थाएं और महिला समूह भी पारंपरिक उत्पादों के साथ दुकान सजाए हुए हैं। कारोबारियों का कहना है कि इस वर्ष तीन दिन अधिक होने से बेहतर कारोबार की उम्मीद है। आयोजन की सफलता में संरक्षक घनश्याम लाल साह, अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मुकेश जोशी, गिरीश जोशी समेत टीम जुटी हुई है।
महोत्सव में आज
- 6.30 बजे सायं पंच आरती एवं प्रसाद वितरण।
- 9.00 बजे देवी पूजन।
- 12.00 बजे देवी भोग।
फोटो....18एनटीएल04पी से 06पी...
सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
नैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 18 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव के लिए एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने गोवर्धन हॉल मल्लीताल में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को मेला क्षेत्र में पर्याप्त विजिबिलिटी बनाए रखने और श्रद्धालुओं व पर्यटकों के साथ शालीन व्यवहार करने के लिए कहा गया। शोभायात्रा और कदली वृक्ष नगर भ्रमण के दौरान सुगम यातायात के लिए डायवर्जन प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। इधर, शुक्रवार को एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया
कदली से बनाईं मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाएं
हल्द्वानी। आवास विकास स्थित विवेकानंद विद्यालय प्रांगण में मां नंदा-सुनंदा दिव्य ज्योति महोत्सव-2026 के तहत शुक्रवार को पारंपरिक विधि-विधान से प्रतिमाएं तैयार की गईं। प्रतिमाओं का निर्माण दिव्या कांडपाल ने किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां नंदा-सुनंदा के जयकारे लगाए। वहां दायित्वधारी मोहन पाठक, गिरीश उपाध्याय, प्रशांत नेगी, दीपांशु बोरा, पदमा नेगी, हेमा चौहान आदि थे।