फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress's strong protest against ED

Nainital News: ईडी के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Congress's strong protest against ED
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। नेशनल हेराल्ड के संपत्ति की जबरन जब्ती और राहुल गांधी व सोनिया गांधी के खिलाफ चार्जशीट के खिलाफ बुधवार को कांग्रेसी भाजपा के साथ ही ईडी पर जमकर बरसे।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में तिकोनिया बुद्ध पार्क में कांग्रेसियों ने धरना दिया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि विपक्षी आज इस फिराक में हैं कि नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को जबरिया जब्त कर लिया जाए। विपक्ष की आवाज को दबाने का मंसूबा कभी पूरा नहीं हो पाएगा। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि सत्यनिष्ठा के रास्ते पर चलने वाले कांग्रेसियों का मनोबल तोड़ना मोदी सरकार के बस की बात नहीं है। वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ भाजपा सरकार ने षड्यंत्र नहीं रोका तो सड़कों पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि भाजपा भ्रम में है। कांग्रेसी किसी से डरने वाले नहीं है। वह सच्चे हैं और जनता सब जानती है। सूर्यकांत धस्माना, खजान पांडे, भोला दत्त भट्ट, जनमोहन बगड्वाल, मनोज शर्मा, संजय किरौला भी भाजपा व ईडी पर जमकर बरसे। संचालन गुरु दयाल मेहरा ने किया। यहां हेमवती नंदन दुर्गापाल, विशाल सिंह भोजक, हेमंत पाठक, राकेश बृजवासी, खष्टी बिष्ट, मधु सांगुड़ी, भावना भट्ट, उमेश कबड्वाल, नीरज तिवारी, कुंदन सिंह मेहता, केदार पलडिया, प्रताप बर्गली, राधा आर्या, राजेंद्र दुर्गापाल, सुहैल सिद्दीकी आदि ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed