फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congressmen stake claim for chairman

Nainital News: चेयरमैन के लिए कांग्रेसियों ने की दावेदारी

Fri, 08 Nov 2024 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 08 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Congressmen stake claim for chairman
भीमताल/भवाली (नैनीताल)। नगर पालिका भीमताल और भवाली से चेयरमैन के पदों के लिए कांग्रेसियों की ओर से बृहस्पतिवार को जिले के प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल के समक्ष दावेदारी की गई। प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से पालिका चुनाव के लिए एकजुट होकर पार्टी को जिताने के लिए काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिसे भी टिकट मिलेगा कार्यकर्ता उसके लिए मेहनत करेंगे। भीमताल से चेयरमैन के लिए देवेंद्र सिंह चनौतिया, डीके डालाकोटी, विपिन सनवाल, राकेश बृजवासी, नीरज कुमार मोनू, सौरभ रौतेला, विपिन चंद्रा, सतीश लाल वर्मा, सीमा टम्टा, भूपेंद्र कनौजिया, रामपाल सिंह गंगोला, सतीश टम्टा, आशा आर्य, निर्मला आर्या, देवेंद्र सिंह फर्त्याल, ललित मेहरा, कमरूल निशा, छाया बृजवासी, दया डालाकोटी आदि ने दावेदारी की।
विज्ञापन

इधर भवाली में भी बैठक आयोजित कर कांग्रेसियों ने चेयरमैन पद के लिए दावेदारी की। दावेदारी करने वालों में खष्टी बिष्ट, भुवन अधिकारी, दयाल आर्य, पुष्पेश पांडे, प्रशांत जोशी, हरेंद्र आर्य, पंकज आर्य, उषा कनौजिया, सुमन आर्या, इदरीश खान और नाजमा रहीं। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने निकाय चुनाव में कांग्रेस को एकजुट होकर जिताने को कहा। इस दौरान हरिशंकर कंसल, शोबन कनवाल, मोहन आजाद, सद्दामियां, सुजान सिंह रजवार, अनुपम कबडवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed