फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congressmen blocked the highway due to increasing road accident

सड़क हादसे बढ़ने पर कांग्रेसियों ने किया हाईवे जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Congressmen blocked the highway due to increasing road accident
रामनगर के पीरूमदारा में हाईवे पर कांग्रेसियों द्वारा लगाया गया जाम। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और डंपरों की गति पर नियंत्रण की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को एक घंटे तक हाईवे जाम कर दिया। एसडीएम और सीओ के समझाने के बाद कांग्रेसियों ने जाम खोल दिया। जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह रावत के वाहन को पीरूमदारा क्षेत्र में डंपर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में प्रदेश उपाध्यक्ष रावत बाल-बाल बच गए, जबकि उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। शुक्रवार सुबह 11.30 बजे सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ता पीरूमदारा चौराहे पर पहुंच गए। कांग्रेस नेता रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक घंटे तक हाईवे पर सांकेतिक जाम लगा दिया। कहा कि पीरूमदारा क्षेत्र में वाहन दुर्घटनाओं के कारण पूर्व में कई लोगों की जान जा चुकी है। मामले में एक माह पूर्व चौकी इंचार्ज को भी निलंबित किया था। बावजूद वाहन दुर्घटनाओं में कमी नहीं आई है। पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने पुलिस पर अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया। कहा कि हल्दुआ में जिला पंचायत के नाम पर बैरियर लगाकर अवैध वसूली हो रही है।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, एसएसआई जयपाल सिंह चौहान मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई करने का भरोसा दिया। तब कांग्रेसियों ने जाम खोला। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, मालधन मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश, प्रदेश सचिव किशोरी लाल, नरेश कालिया, डॉ. निशांत पपनै, अजय मेहता, अनीता बिष्ट, हरीप्रिया सती, अनिल अग्रवाल खुलासा, अतुल अग्रवाल, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मार्ग से भेजे गए वाहन
एक घंटे तक जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इस पर पुलिस ने पीरूमदारा से गुमानपुर, बसई होते हुए यातायात संचालित किया। इस कारण राहगीरों को ज्यादा समस्या नहीं हुई।

नेशनल हाईवे जाम करने पर होगी कार्रवाई
एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि कांग्रेसियों ने नेशनल हाईवे 309 को एक घंटे तक जाम किया है। हाईवे जाम करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीओ रामनगर बीएस भाकुनी ने बताया कि जाम के दौरान पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई थी। उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed