फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress will come to power with majority in the year 2027: Rawat

वर्ष 2027 में बहुमत से सत्ता में आएगी कांग्रेस : रावत

Tue, 27 Aug 2024 03:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 27 Aug 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Congress will come to power with majority in the year 2027: Rawat
फोटो - लालकुआं में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व सीएम हरीश रावत।
लालकुआं/गौलापार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावा किया कि वर्ष 2027 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा की जनविरोधी नीति से आहत हो गई है। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व पूर्व सीएम का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहां नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, अनूप भाटिया,भोपाल बत्रा , हेमंत पांडे, दीपक बत्रा, हेमंत पांडे, गोपाल बत्रा आदि थे।
विज्ञापन

इधर गौलापार के कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा के नेतृत्व में गौलापार में विजयपुर गांव में सूखी नदी पर पुल के निर्माण की मांग को लेकर गौलापार क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सीएम को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। वहां पूर्व प्रधान प्रकाश टम्टा, वरिष्ठ कांग्रेसी देवेंद्र सिंह नौला, महेंद्र सिंह नौला, बलवंत मेहरा, सुरेंद्र बर्गली, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट, निरंजन रैकवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed