फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress supported and independent councilors vented anger

कांग्रेस समर्थित और निर्दलीय पार्षदों ने निकाली भड़ास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Congress supported and independent councilors vented anger
हल्द्वानी। नगर निगम बोर्ड की बैठक में कांग्रेस समर्थित और निर्दलीय पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष नरेंद्रजीत सिंह रोडू ने मेयर को घेरा। उन्होंने वार्डों में बुनियादी काम भी नहीं होने का आरोप लगाया। भाजपा पार्षदों ने भी उनका समर्थन किया।
विज्ञापन

आप मोदी जी की फोटो लगा कर मांग लेंगे वोट: रवि जोशी
पार्षद रवि जोशी ने कहा कि मेयर साहब आप मेरे वार्ड में तीन बार आए, सड़कें नापी, फीता लगाया लेकिन एक भी काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव मैं किस मुंह से वोट मांगने जाऊंगा। आप तो मोदी जी का फोटो लगाकर वोट मांग लेंगे। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि मुझे आपकी बात से आपत्ति है। आप सदन की मर्यादा बनाए रखें।
विज्ञापन

काम नहीं हुए तो अर्द्धनग्न होकर करूंगा विरोध: महेश चंद्र
पार्षद महेश चंद्र ने वार्ड में विकास कार्य नहीं होने के आरोप लगाया तो मेयर ने उनसे बैठने का आग्रह किया। पार्षद आपा खो बैठे। उन्होंने कहा कि वह क्यों बैठें। छह माह बाद तो बैठक बुलाई है। बैठक में बोर्ड का बजट भी नहीं रखा गया है। ढाई साल से आप झुनझुना पकड़ा रहे हैं। मेरे वार्ड में काम नहीं हुए तो मैं अर्धनग्न होकर निगम में प्रदर्शन करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फफक कर रो पड़ीं पार्षद नीमा भट्ट
पार्षद नीमा भट्ट ने मेयर पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी उनके वार्ड का नाला साफ नहीं हुआ। वार्ड में विकास कार्य भी नहीं हुए। उन्होंने रोते हुए कहा कि उनकी इतनी उपेक्षा कि गई की वह बता नहीं सकती हैं। नगर आयुक्त से शिकायत करने के बाद उनके वार्ड का नाला साफ हो पाया।
सात साल से नहीं बनी लाइब्रेरी: गुफरान
पार्षद मो. गुफरान ने कहा कि उनके क्षेत्र की एक मात्र लाइब्रेरी पहले तोड़ दी गई। सात साल से अभी तक लाइब्रेरी नहीं बनी है। पिछली बोर्ड बैठक में लाइब्रेरी बनाने के लिए एक कमेटी बनाने की बात हुई थी। वह कमेटी भी अभी नहीं बनी है।
पार्षदों के प्रस्ताव तक नहीं रख रहा है निगम: राजेंद्र जीना
पार्षद राजेंद्र जीना ने कहा कि पार्षदों के प्रस्तावों को बोर्ड बैठक में नहीं रखा जा रहा है। दो साल से उनके वार्ड में सड़कें, सीवर लाइन नहीं बिछी है।
हमारे लेटर पैड की कोई औकात नहीं: मोना शर्मा
पार्षद मोना शर्मा ने कहा कि उनके लेटर पेड की कोई औकात नहीं है। शिवाजी कालोनी में मेयर साहब तीन बार आए लेकिन काम अभी तक नहीं किया। कई बार उन्होंने अपने लेटर पेड में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया है। लगता है कि उनके लेटर पैड की कोई औकात नहीं है।

अधिकारी हमारा फोन नहीं उठाते: मनोज जोशी
पार्षद मनोज जोशी ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी पार्षदों का फोन तक नहीं उठाते हैं। तो वह जनता का क्या फोन उठाएंगे। उन्होंने कहा कि निगम के ठेकेदार बेलगाम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed