फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress State Incharge Devendra Yadav in Bageshwar

जनता ने भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बनाया:यादव,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congress State Incharge Devendra Yadav in Bageshwar
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने दावा किया है कि उत्तराखंड में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई से त्रस्त जनता ने भाजपा की सरकार कोे उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

यादव ने एक मुलाकात में भाजपा के पांच साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए कहा कि पांच वर्षों में बेरोजगारी को दूर करने के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। राज्य में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। राज्य की जनता महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने उत्तराखंड के तमाम गांवों में रात्रि प्रवास कर लोगों की समस्याएं जानने की कोशिश की। हर वर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहा है। लोगों में पांच साल में तीन मुख्यमंत्री बदलने से भी गुस्सा है।
विज्ञापन

जनता डाल रही माला, भाजपाई बेचैन : हरदा
बागेश्वर। गृहमंत्री अमित शाह और भाजपाई दिग्गजों के निशाना साधने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि जनता उनके (रावत) गले में माला डाल रही है। इससे भाजपाई बेचैन हो गए हैं। सरकार के पांच साल का हिसाब देने के स्थान पर हरीश रावत की माला जप रहे हैं। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि वह भाजपा सरकार की पांच साल की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। भाजपाइयों के पास उपलब्धि तो कुछ है नहीं, इसलिए मुझे निशाना बना रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह दशकों से जनसेवा का काम कर रहे हैं। जनहित के लिए जेल जाने के लिए भी तैयार हैं। रहा सवाल भाजपाइयों के जप करने का तो उन्हें जप करने दो, वैसे भी प्रदेश में इनके वनवास का समय नजदीक आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने लगाई बेरोजगारी चौपाल
बागेश्वर। यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में बागेश्वर नगर के चौकबाजार में बेरोजगारी चौपाल का आयोजन कर राज्य और केंद्र सरकार को घेरा। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में युवाओं ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने बेरोजगारों के घावों पर नमक छिड़कने का काम किया। इस सरकार ने लाखों युवाओं से वीडीओ के पद के लिए आवेदन मांगकर राजस्व कमाने का काम किया लेकिन परीक्षा नहीं कराई। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार तीन हजार लोगों को नौकरी देने में भी नाकाम रही। वहां पर प्रदेश महामंत्री ललित फर्स्वाण, प्रदेश मीडिया समन्वयक हरीश चंद्र सिंह ऐठानी, जिला प्रभारी अजय पासवान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, कांग्रेस नेता रंजीत दास, सज्जन लाल टम्टा, भैरव नाथ टम्टा आदि थे।
बड़ेत में देवेंद्र यादव ने कूटे धान, बजाया हुड़का
कपकोट। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने शनिवार की रात कपकोट के बड़ेत गांव में महिला चौपाल लगाई। लोगों को कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने गांव में महिलाओं के साथ ओखल में धान कूटे तो कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ललित फर्स्वाण, प्रदेश मीडिया समन्वक हरीश चंद्र सिंह ऐठानी के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्र हुड़का बजाया। महिला और पुरुषों के साथ चांचरी गायन किया।
भाजपा को कांग्रेस से अधिक डर हरदा से लग रहा
बागेश्वर। पूर्व सीएम और कांग्रेस के उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चौतरफा हमले से स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि भाजपा की रणनीति रावत विरोध के इर्दगिर्द घूम रही है। गृह मंत्री अमित शाह, सीएम धामी समेत तमाम मंत्री हरीश रावत को निशाना बना रहे हैं। इससे राजनीतिक गलियारों में सवाल खड़े हो रहे हैं कि भाजपा को कांग्रेस से अधिक डर क्या हरीश रावत से लग रहा है?

भाजपा पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की घेराबंदी में जुटी है। देहरादून में पिछले दिनों हुए एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरीश रावत पर निशाना साधा था। उसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मंत्री बंशीधर भगत, सुबोध उनियाल और पार्टी प्रवक्ता हरदा पर निशाना साध रहे हैं। भाजपाइयों का रावत को निशाना बनाना सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हरीश रावत वर्तमान में उत्तराखंड कांग्रेस का सबसे बड़ा चेहरा हैं। यही कारण है कि भाजपा रावत को घेरने का कोई मौका चूकना नहीं चाहती। हरीश रावत न केवल कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं बल्कि राज्य में अच्छा खासा जनाधार है। हरीश रावत भी रोजगार समेत तमाम मुद्दों पर भाजपा को घेर रहे हैं। भाजपाई उसकी काट के रूप में रावत को निशाना बना रहे हैं। सरकार की उपलब्धियां गिनाने से अधिक हरीश रावत के खिलाफ मोर्चाबंदी आने वाले समय में किस करवट बैठती है, यह देखना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed