फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress has bet on Pushpa Negi for the seat of District Panchayat President in haldwani

Haldwani News: दीपा को कमल खिलाने से रोकने के लिए कांग्रेस का पुष्पा पर दांव, नामांकन आज; जानिए पूरी डिटेल

Mon, 11 Aug 2025 11:18 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 11 Aug 2025 11:18 AM IST
सार

कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट के लिए पुष्पा नेगी पर दांव खेला है। उनका मुकाबला भाजपा की दीपा दरम्वाल से होगा। 

विज्ञापन
Congress has bet on Pushpa Negi for the seat of District Panchayat President in haldwani
निजी होटल में पंचात चुनाव पर पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस की जिला पंचायत अध्यक्ष औैर उपाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट के लिए पुष्पा नेगी पर दांव खेला है। उनका मुकाबला भाजपा की दीपा दरम्वाल से होगा। कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा समर्थित बेला तोलिया की बहन व खुर्पाताल-ज्योलिकोट से जिला पंचायत सदस्य देवकी बिष्ट को अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। रविवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल के सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रभारी संजीव आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और पूर्व अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने जिपं. अध्यक्ष पद पर अपने पत्ते खोले। यशपाल आर्य ने कहा कि पार्टी जिला पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव दमदारी से लड़ रही है।

विज्ञापन


चुनाव जीतने के लिए भाजपा हर हथकंडे अपना रही है। बिना मतलब के जांच और धमकी देने का काम किया जा है। रहा है। भाजपा को समझना चाहिए कि जनता सब देख रही है है और उसी जनता ने इस चुनाव में उसे नकारा भी है।
विज्ञापन


विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रशासन मतदान के दौरान एक पक्षीय कार्य न करे। सदस्य चाहे भाजपा को वोट करे या कांग्रेस को, तटस्थ रहें। यदि किसी भी मत को निरस्त किया गया तो कांग्रेस जोरदार तरीके से अपनी बात रखेगी। कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ रही है। भाजपा को इस बार मुंह मुंह की की खानी पड़ेगी। वहां पुष्पा नेगी, देवकी बिष्ट के साथ ही हेम नैनवाल, पूनम बिष्ट और अर्णव कंबोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के एजेंट बने अधिकारियों की सूची बना रही कांग्रेस, किसी को बख्शा नहीं जाएगा : आर्य
नेपा प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस बार जिला पंचायत ही नहीं कई विकासखंडों में कांग्रेस के ही ब्लॉक प्रमुख बनने वाले हैं। कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार है जबकि भाजपाई आत्ममुग्ध हैं। कहा कि 2027 में भाजपा की सरकार का अंत होगा। आरोप लगाया कि चुनाव में भाजपा सरकारी संसाधन का उपयोग कर रही है। एलआईयू के अलावा जांच एजेंसियों को दौड़ाया जा रहा है। कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो सरकार के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन सबकी सूची कांग्रेस बना रही है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। ऊधमसिंह नगर में भी यही हो रहा है। कितने भी हथकंडे ये अपना लें कुर्सी बचने वाली नहीं है।


जिला पंचायत अध्यक्ष की कांग्रेस प्रत्याशी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इसके इसके साथ ही सोमवार की शाम तक पार्टी ब्लॉक प्रमुख के उम्मीदवारों का नाम भी घोषित कर देगी। - राहुल छिमवाल, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed