फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress District Workers Conference organized in Rudrapur, nainital hindi news

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन: नहीं पहुंचे बेहड़, माहरा बोले-पार्टी लाइन से हटकर कार्य करने वाले होंगे बर्खास्त

Fri, 22 Dec 2023 01:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 22 Dec 2023 01:14 PM IST
सार

रुद्रपुर में कांग्रेस का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के अंदरखाने का टकराव सामने दिखा। सम्मेलन में वरिष्ठ नेता और किच्छा से विधायक तिलक राज बेहड़ नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन
Congress District Workers Conference organized in Rudrapur, nainital hindi news
रुद्रपुर में कांग्रेस का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्यकर्ता सम्मेलन में भी कांग्रेस के अंदरखाने का टकराव सामने दिखा। ऊधमसिंह नगर जिले के कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ नेता और किच्छा से विधायक तिलक राज बेहड़ नहीं पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी अपने संबोधन में कह दिया कि पार्टी गाइडलाइन से हटकर कार्य करने वालों को बर्खास्त किया जाएगा। माहरा ने संगठन नेताओं की सुस्ती पर नाराजगी भी जताई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सिटी क्लब में पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से ही पार्टी लोकसभा का चुनाव जीतेगी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद से ही भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा बंटवारे की राजनीति करने में माहिर है। उसे विकास से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से आयोजित युवा सिख सम्मेलन में असल मुद्दे गायब रहे।  किसानों को धान का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है और 
विज्ञापन


ये पढ़ें- कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन: करन माहरा बोले- प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से परेशान, चरमरा गई कानून-व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजपुर के 20 गांव का मुद्दा नहीं सुलझ सका है।  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ गए हैं। किसानों को धान का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है और बाजपुर के 20 गांव का मुद्दा नहीं सुलझ सका है। 

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। कार्यकर्ता निराश न हों और कांग्रेस एकजुट होकर लोकसभा चुनाव जीतेगी। चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करना होगा। जमीन से जुड़े लोगों तक पहुंच बनानी होगी। जसपुर के विधायक आदेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार का विरोध करने में पिछड़ रही है।

उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक गोपाल सिंह राणा ने भी अपनी बात रखी। वहां पर हल्द्वानी विधायक सुमित हदयेश, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, हरेंद्र सिंह लाडी, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, मीना शर्मा थीं। 

बेहड़ ने कहा- समझने वाले तो समझ गए, न समझे तो अनाड़ी 
सम्मेलन में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ का नहीं आना चर्चा में बना रहा जबकि होर्डिंग्स में उनकी फोटो भी लगी थीं। इधर, बेहड़ ने कहा कि वह सम्मेलन में क्यों नहीं आए, यह प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष जानते हैं। वह सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित कई मामलों में मुखर हैं। लोकसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र किच्छा सबसे बेहतर परिणाम देगी।

तंज कसा कि जहां तक सम्मेलन की बात है तो समझने वाले तो समझ गए हैं, न समझे तो अनाड़ी हैं। इधर, माहरा ने कहा कि बेहड़ क्यों नहीं आए, इसकी जानकारी तो वह ही दे सकते हैं। स्वास्थ्य या कोई और कारण हो सकता है। खुशी है कि सम्मेलन में जिले के चार विधायक और हल्द्वानी के विधायक मौजूद रहे। विधायक, मंत्री, सरकार और नेता सभी कार्यकर्ताओं से होते हैं। विधायकों का आना या न आना महत्वपूर्ण नहीं है। कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed