{"_id":"5e5823558ebc3ef40e2aecfa","slug":"congress-did-not-seek-development-took-lantern-to-search-harish-rawat-trivendra-nainital-news-hld37538933","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास खोजने नहीं लालटेन लेकर हरीश रावत को खोजने निकले थे कांग्रेसी:त्रिवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास खोजने नहीं लालटेन लेकर हरीश रावत को खोजने निकले थे कांग्रेसी:त्रिवेंद्र
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी/नैनीताल। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस की लालटेन यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा है कि पार्टी विकास कार्य खोजने नहीं बल्कि लालटेन लेकर अपने ही नेता हरीश रावत को खोजने निकली थी और रावत उन्हें मिल गए हैं। इसके बाद कांग्रेसी लालटेन इंदिरा से छीनकर चले गए। नैनीताल के एटीआई और हल्द्वानी में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी दूरबीन लेकर विकास कार्य खोजने निकले थे। केदारनाथ धाम में भगवान की शरण में पहुंचे तो उन्हें कहना पड़ा था कि राज्य में त्रिवेंद्र सरकार अच्छा काम हो रहा है और विकास हो रहा है। पूर्व सीएम ने इसलिए मान लिया था क्योंकि भगवान के दरबार में खड़े थे। सीएम ने कहा कि कुछ समय बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश भी कुछ दिन बाद कहेंगी कि राज्य में विकास हो रहा है।
विकास कार्यों में खर्च का पाई पाई का हिसाब देंगे
नैनीताल। सीएम ने कहा कि प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 70 कार्यक्रम कर भाजपा विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएगी। एटीआई में पत्रकारों से बातचीत में रावत ने कहा कि राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने को हैं। इस मौके पर सरकार सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को विकास कार्यों में खर्च हुए पाई पाई का हिसाब देगी। राज्यसभा सांसद सुब्रमणयम स्वामी द्वारा भाजपा सरकार के मंदिरों पर एकाधिकार के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने यह कहकर टाल दिया कि स्वामी के सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा।