{"_id":"5dc9be798ebc3e5b4a30bc8b","slug":"conductor-caught-caught-in-roadways-bus-haldwani-news-hld3636622168","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में पकड़ी कंडक्टर की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में पकड़ी कंडक्टर की चोरी
विज्ञापन
bus rodwej.jpg
हल्द्वानी। कानपुर रूट में चलने वाली काठगोदाम डिपो की बस का कंडक्टर यात्रियों को सीनियर सिटीजन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का टिकट काटकर परिवहन निगम को चूना लगा रहा था। नैनीताल रीजन के जांच दल ने इसे रंगे हाथ पकड़ लिया। जांच में नौ टिकट गलत पाए गए।
शनिवार को काठगोदाम डिपो की बस हल्द्वानी से कानपुर के यात्रियों को लेकर कानपुर को चली थी। पंतनगर के पास नैनीताल रीजन की आरएम स्क्वायड टीम ने इसे जांच के लिए रोका। जांच की गई तो नौ टिकट स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सीनियर सिटीजन के पाए गए। टीम ने जब यात्रियों से आईडी प्रूफ देखने शुरू किए तो किसी भी यात्री के पास ऐसा आईडी प्रूफ नहीं मिला।
नैनीताल रीजन के आरएम संचालन यशपाल सिंह ने बताया कि बस कानपुर को जा रही थी पंतनगर के पास चेकिंग टीम ने जांच की तो यात्रियों को गलत टिकट दिये जाने का पता चला। इसे डब्ल्यूटी की श्रेणी में ही माना जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बस में नियमित परिचालक था। इसका डिपो बदला जाएगा। साथ ही निलंबित करने की कार्रवाई भी की जाएगी।