फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Conducting panchayat elections during rainy season will be a big challenge for administration in uttarakhand

बरसात में चुनाव लड़ेंगे नेता: इम्तिहान होगा सिस्टम का, इन पोलिंग पार्टियों को चलना पड़ेगा कई किमी पैदल

Tue, 01 Jul 2025 10:57 AM IST
हीरा मेहरा हरीश चंद्र पांडे, संवाद
हरीश चंद्र पांडे, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 01 Jul 2025 10:57 AM IST
सार

ग्राम पंचायत चुनाव की तिथि जारी होते ही जिला प्रशासन ने भले ही अपनी तैयारियां तेज कर दी हों पर बरसात के मौसम में पंचायत चुनाव कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। 

विज्ञापन
Conducting panchayat elections during rainy season will be a big challenge for administration in uttarakhand
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राम पंचायत चुनाव की तिथि जारी होते ही जिला प्रशासन ने भले ही अपनी तैयारियां तेज कर दी हों पर बरसात के मौसम में पंचायत चुनाव कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। नैनीताल जिले में 475 ग्राम पंचायतों में होने वाले ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव दो चरणों में होना है। ऐसे में सबसे अधिक चुनौती का सामना जिले के दूरस्थ विकासखंड ओखलकांडा और बेतालघाट में करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


ओखलकांडा और बेतालघाट की भी 75-75 ग्राम पंचायत में कई ग्राम सभाएं सड़क से दो से चार किमी दूर हैं। ऐसे में इन ग्राम सभाओं में पोलिंग पार्टियों को बारिश होने पर पैदल ही मतदान की सामग्री लेकर जाना होगा। साथ ही चुनाव के दौरान बारिश के तेज होने पर सड़क पर मलबा गिरने से सड़क के बंद होने का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


जिले में 24 जुलाई को ओखलकांडा, बेतालघाट, रामगढ़ और धारी ब्लॉक में चुनाव होना है। इसमें धारी ब्लॉक की भी कुछ ग्राम पंचायतों में पोलिंग पार्टियों को पैदल ही जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात के मौसम में भी पंचायत चुनाव कराने के लिए प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां की जा रही हैं। जिन गांवों में मतदान केंद्र दूर है उन गांवों में जाने वाले पोलिंग पार्टियों को बारिश से बचाव संबंधित सभी सामग्री दी जाएगी, ताकि उन्हें कोई समस्या ना हो। वाटर प्रूफ टेंट लगाए जाएंगे। मतदान नहीं करने वाले ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें मतदान करने के लिए मनाया जाएगा।- विवेक राय, एडीएम नैनीताल

पिछले चुनाव की तुलना में मतदान बढ़ाना भी होगी परीक्षा:
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इस बार जुलाई में चुनाव कराया जा रहा है। वर्ष 2019 में नैनीताल जिले में 75.06 प्रतिशत मतदान हुआ था। ऐसे में बरसात के मौसम में हो रहे पंचायत चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाना भी बड़ी चुनौती होगा। वर्ष 2019 में भीमताल ब्लॉक में 80.38, रामनगर 76.37, हल्द्वानी 76.25, कोटाबाग 77.75, धारी 74.56, रामगढ़ 71.55, बेतालघाट 65.52 और ओखलकांडा में 73.24 प्रतिशत मतदान हुआ था।

पंचायत चुनाव के लिए अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
विकास भवन सभागार भीमताल में पंचायत चुनाव निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारियों को एक प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अनामिका ने कहा कि अधिसूचना जारी होने के बाद आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन हो। किसी भी प्रकार की चुनाव संबंधी आशंका पर तत्काल नोडल अधिकारियों एवं कंट्रोल रूम में संपर्क किया जाए।

डीडीओ गोपाल गोस्वामी और जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक हर्ष बहादुर चंद ने बताया कि इस बार सदस्य ग्राम पंचायत का मतपत्र सफेद, ग्राम प्रधान का हरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य का नीला और जिला पंचायत सदस्य का मतपत्र गुलाबी होगा। बताया कि 25 जुलाई 2019 के बाद किसी दावेदार के दो से ज्यादा बच्चे होने पर वह चुनाव के लिए अर्ह नहीं होगा। राज्य या केंद्र पोषित योजना से मानदेय लेने वाले भी अर्ह नहीं होंगे। बताया कि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण 2 जुलाई को ईटीसी बागजाला हल्द्वानी में पूर्वांहन 11 बजे से संपन्न होगा। बैठक में सभी खंड विकास अधिकारी और निर्वाचन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed