{"_id":"6857105dd21da95965053115","slug":"conclusion-of-five-day-krishi-sakhi-training-program-haldwani-news-c-8-1-hld1029-585737-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पांच दिनी कृषि सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पांच दिनी कृषि सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित में पांच दिवसीय कृषि सखी कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. सी तिवारी और प्रगतिशील कृषक नरेंद्र सिंह मेहरा की उपस्थिति में कृषि सखियों ने डॉ. कंचन नैनवाल व डॉ. शशि तिवारी के समक्ष प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव साझा किए। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षित प्रतिभागियों द्वारा अपने क्षेत्र में कलस्टर के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करना था। बताया गया कि शीघ्र ही प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर सर्वेश चंद्र पाल, डॉ. विजय कुमार सिंह. डॉ. सुधा जुकारिया, डॉ. बलवान सिंह उपस्थित रहे। माई सिटी रिपोर्टर
-- -- -- -
विज्ञापन