{"_id":"60db7a8c8ebc3e94c4301482","slug":"concerns-about-assembly-elections-instead-of-by-elections-discussion-on-the-advantages-and-disadvantages-of-holding-elections-in-the-current-situation-ramnagar-news-hld429484536","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव के बजाय विधानसभा चुनाव की चिंता, वर्तमान स्थिति में चुनाव कराने के नफा नुकसान पर भी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव के बजाय विधानसभा चुनाव की चिंता, वर्तमान स्थिति में चुनाव कराने के नफा नुकसान पर भी चर्चा
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर में तय रणनीति के तहत उपचुनाव पर कम, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अधिक और गहन मंथन हुआ। वर्तमान परिस्थितियों में चुनाव कराने के नफा नुकसान पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
सूत्रों के अनुसार उपचुनाव पर भी चर्चा हुई लेकिन इस पर चुनाव आयोग के फैसले के बाद निर्णय लेने की बात कही गई। पदाधिकारियों से विधानसभा चुनाव की तैयारी करने में अभी से जुटने का आह्वान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि पार्टी ने 2022 के चुनाव में 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार से आजिज आकर जनता ने भाजपा को मौका दिया। जनता कांग्रेस से आज भी सवाल कर रही है, लेकिन भाजपा ने न केवल जनता का विश्वास जीता बल्कि विकास भी किया है।
बयानबाजी से बचने की दी सलाह
रामनगर। चिंतन शिविर के दौरान नेताओं को बयानबाजी से बचने की सलाह बार-बार दी गई। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कई ऐसे बयानों का जिक्र किया जिन पर विवाद हुआ और पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा हुई। ऐसे में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों और नेताओं को बेवजह की बयानबाजी से बचने को कहा गया।