{"_id":"57f40c0c4f1c1bda17270052","slug":"concerning-the-evaluation-of-20-points-will-be-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषा के विषय में भी होगा 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषा के विषय में भी होगा 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल में भाषा वाले विषयों में भी अब 80 अंकों की लिखित परीक्षा और 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा। मंगलवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के एनैक्सी हॉल में आयोजित कार्यशाला में इस पर निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
हाईस्कूल में भाषा विषयों में सीसीई के अंतर्गत आंतरिक मूल्यांकन को सम्मिलित करने पर कार्यशाला हुई, जिसमें प्रदेश भर से 26 विषयों के विशेषज्ञों के साथ मंथन किया गया। अभी तक दसवी में अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी, उर्दू, बंगाली और पंजाबी भाषा वाले विषय में सौ नंबर की लिखित परीक्षा होती थी।
विज्ञापन
सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित आदि विषयों में 80 अंकों की लिखित परीक्षा और 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होता था। अब भाषा वाले विषयों में भी यही व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
परिषद कार्यालय में अपर सचिव बीपी सिमल्टी की अध्यक्षता और शोध अधिकारी मनोज कुुुमार पाठक के संचालन में हुई चर्चा में कनिष्ठ सहायक उदय सिंह भंडारी ने पंजीकरण के विषय, शोध अधिकारी मनोज कुमार पाठक ने अंग्रेजी विषय, मनीष सुयाल ने हिंदी, अनिल कुमार सिंह ने संस्कृत विषय मे तो समस्त विषय विशेषज्ञ एवं परिषदीय अधिकारीयों ने नवीन अंकयोजना के कार्य के बारे में विस्तार से चर्चा की।
शोध अधिकारी मनोज कुमार पाठक ने बताया अक्तूबर मध्य में परिषद कार्यालय मे होने वाली बोर्ड बैठक मे इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।