फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Completion Fair in Lalkuan Uttarayani

लालकुआं में उत्तरायणी मेले का समापन

Sat, 16 Jan 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)। Updated Sat, 16 Jan 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
Completion Fair in Lalkuan Uttarayani

 नगर में लगने वाले उत्तरायणी एवं लोहड़ी मेले के अंतिम दिन उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना चौहान एंड पार्टी ने पर्वतीय संस्कृति समेत कई प्रांतों की संस्कृति की प्रस्तुति दी। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं, प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


जीआईसी परिसर में आयोजित तीन दिवसीय मेले में शुक्रवार को मेला परिसर में मेहंदी, बोरा दौड़, चम्मच दौड़, मुर्गा झपट, वॉलीबाल, म्यूजिकल चेयर गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ सूबे के पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट और अभिषेक अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन


दर्जा राज्यमंत्री अनीस अहमद, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा अरुणा चौहान ने सांस्कृतिक धरोहरों को जीवित रखने का आह्वान किया। उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना चौहान, राजेंद्र चौहान, मंजू बहुगुणा, नवीन पाठक, बंटी शर्मा, रोहित चौहान ने मनोहारी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कल्पना चौहान ने मन भरमै गै मेरो, सासू काटनी घास, ठंडू मठु चौमास गीत गाया। रोहित चौहान ने बैठ साई मोटर मां गीत गाया। भोजपुरी, हरियाणवी गीत भी सुनाए।


इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पवन सिंह चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, गुरदीप सिंह, जीवन कबड़वाल, पवन चौधरी, विनोद श्रीवास्तव, लक्ष्मण खाती, अरुण प्रकाश, धन सिंह बिष्ट, चंद्रकला खाती, मुन्नी पांडे, सीमा रावत, सुमन अनेजा, राजलक्ष्मी पंडित, संजय अरोरा, नारायण सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, पूरन सिंह रजवार, विनोद श्रीवास्तव, चौधरी सर्वदमन सिंह, बॉबी संबल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed