फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Complete tourism related work in six months: Omprakash

छह महीने में पूरे करा लें पर्यटन संबंधी कार्य: ओमप्रकाश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Complete tourism related work in six months: Omprakash
नैनीताल। डाटा प्रेजेंटेशन के जरिए विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा है छह महीने में पर्यटन संबंधी काम करा लिए जाएं, जिससे पर्यटकों को सुविधा हो सके। उन्होंने डीएम कैंप कार्यालय में महिलाओं की ओर से बनाए गए ऐपण, स्वयं सहायता समूहों के सामान, हिलांस कैंटीन, कलेक्ट्रेट और डीएम आवास पर की गई वॉल पेंटिंग का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने डीएम कैंप कार्यालय में आजीविका संवर्द्धन, सामुदायिक अवस्थापना विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्य सचिव ने स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉल और हिलांस कैंटीन का निरीक्षण किया। स्थानीय उत्पादों की खरीदारी भी की। उन्होंने दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए स्थापित व्हील चेयर की तारीफ कर इसका विवरण उपलब्ध कराने को कहा ताकि अन्य जिलों में भी इस प्रकार की स्थापना कराई जा सके। बैठक में एसडीएम अनुराग आर्य, रिचा सिंह, एपीडी संगीता आर्या, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार कंबोज समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

डीएम ने दिया योजनाओं का ब्योरा
नैनीताल। डीएम सविन बंसल ने स्वयं सहायता समूहों के काम, 12 जन सुविधा केंद्रों की जानकारी, बीएम साह ओपन एयर थिएटर के जीर्णोद्धार, मेट्रोपोल परिसर में पार्किंग स्थल के विकास, जन औषधि केंद्रों के संचालन आदि की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि तल्लीताल डांट में नाव पर आधारित थीम पर चौराहे का विकास किया जाएगा। चीना बाबा चौक को जिम कॉर्बेट पार्क की जैव विविधता को प्रदर्शित करने वाले चौराहे के रूप में विकसित किया जाएगा। होटल मनु महारानी से एटीआई की ओर खाली दीवार पर कुमाऊं की कला एवं संस्कृति पर आधारित वॉल पेंटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed