{"_id":"6137c29e8ebc3e679d6d243b","slug":"complainant-flared-up-in-tehsil-day-ramnagar-news-hld4371657102","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में भड़का फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर तहसील दिवस में फरियादियों की समस्या को सुनते अधिकारीण।
- फोटो : RAMNAGAR
Link Copied
रामनगर (नैनीताल)। मंगलवार को तहसील दिवस में एसडीएम विजयनाथ शुक्ल और तहसीलदार पूनम पंत जनसमस्याएं सुन रहीं थीं। अचानक एसडीएम के पास एक फोन आया और उन्हें सभागार से बाहर जाना पड़ा। इसी दौरान पाटकोट निवासी बुजुर्ग टीआर देशवाल तहसील दिवस में पहुंचे। वह जैसे ही अपनी बात कहने लगे तो तभी एक व्यक्ति ने उन्हें रोक दिया। खुद को रोकने पर बुजुर्ग भड़क गए और चिल्लाकर पाटकोट की समस्याएं बताने लगे।
विज्ञापन
तहसीलदार पूनम पंत ने उन्हें शांत करने की कोशिश की लेकिन वह शांत नहीं हुए। बुजुर्ग के अनुसार, उनके गांव में रास्ते क्षतिग्रस्त हैं, राशन कार्ड से उनका व उनकी पुत्रवधु का नाम कट गया है। आरोप लगाया कि अपात्र लोगों के पास बीपीएल कार्ड हैं। कई बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम ने बुजुर्ग से शिकायत लिखित में देने को कहा तो वह फिर भड़क गए और कहने लगे कि कई बार शिकायत की लेकिन सुनने को तैयार ही नहीं है। एसडीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनकी शिकायतों को निस्तारण करेंगे। कालाढूंगी में एसडीएम गौरव चटवाल ने समस्याएं सुनीं (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।