फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Community Radio will join the community

कम्यूनिटी रेडियो के लिए कम्यूनिटी से जुड़ना होगा

Thu, 09 Feb 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Thu, 09 Feb 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Community Radio will join the community
रेडियो पर अश्लील भाषा का प्रयोग - फोटो : Demo Pic

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आईआईएमसी नई दिल्ली के प्रोफेसर एवं रेडियो मामलों के जानकार आनंद प्रधान ने कहा कि हम आज मीडिया निर्मित समाज में जी रहे हैं। वह हमारे सामने बना बनाया चित्र प्रस्तुत कर रहा है।

विज्ञापन


इससे हमारी जानकारी समझदारी के रूप में विकसित नहीं हो पा रही है। सुबह उठते ही खबरों की बमबारी शुरू हो जाती है, लेकिन क्या हम उन खबरों का अर्थ या मायने समझ पाते हैं। यूओयू कम्यूनिटी रेडियो के विकास को लेकर बुधवार से दो दिनी कार्यशाला शुरू हुई।
विज्ञापन


स्कूल ऑफ  जर्नलिज्म एंड मीडिया स्टडीज और डायरेक्टेट ऑफ  रिसर्च एंड इनोवेसन की ओर से आयोजित कार्यशाला में कम्यूनिटी रेडियो विशेषज्ञ विपिन चंद्र शर्मा ने कम्यूनिटी रेडियो के बुनियादी सिद्धांतों पर चर्चा की। कहा कि कम्यूनिटी रेडियो के लिए हमें कम्यूनिटी से जुड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में राज्यसभा टीवी के सीनियर एंकर और पूर्व रेडियो जॉकी इरफान ने रेडियो के प्रोडक्शन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। संचालन कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन के कोऑर्डिनेटर भूपेन सिंह ने किया। वहां प्रो. गिरिजा पांडे, कुलसचिव प्रो. आरसी मिश्रा, प्रो. एचपी शुक्ल आदि ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed