फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Communicate with representatives Officer: Yash Pal

जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करें अधिकारी : यशपाल

Sat, 16 May 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल Updated Sat, 16 May 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
Communicate with representatives Officer: Yash Pal

क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में सड़क, पानी और बिजली के मुद्दे छाए रहे। लोनिवि अधिकारियों द्वारा सदन में जनप्रतिनिधियों को सही जवाब न दिए जाने पर प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने उनके खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

विज्ञापन


विकास खंड सभागार में हुई बैठक में मुख्य अतिथि सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कायम कर विकास कार्यों कराएं। रोपा के प्रधान नवीन पंत ने रोपा में पुल बनाने, सूखा के प्रधान प्रताप बोहरा ने ब्लाक मुख्यालय से जिला पंचायत मार्ग को ठीक कराने, चापड़ के प्रधान चंद्रपुरी ने बाजार में नालियों की सफाई कराने, प्रधान दिनेश बिष्ट ने कालाखेत दिग्थेरी रोड को खुलवाने, प्रधान नवीन कश्मीरा ने घोड़ियाहल्सो रोड पर अधूरे कार्य को पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन


विधायक सरिता आर्या ने इस बात पर रोष जताया कि लोनिवि के अधिकारी न तो योजनाओं के बारे में जानकारी देते हैं और नहीं क्षेत्र के विकास संबंधी कोई राय उनसे लेते हैं। ब्लाक प्रमुख सतीश नैनवाल ने ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र के मनरेगा मजदूरों का श्रम विभाग में पंजीकरण करा लें, ताकि उन्हें सरकार की अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी दीपक रावत ने पात्रों को पेंशन उपलब्ध कराने और विद्युतीकरण से वंचित तोकों में विद्युतीकरण कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सदस्य पीसी गोरखा, ज्येष्ठ प्रमुख हेमा देवी, धीरज जोशी, चंद्रशेखर, दिनेश बिष्ट, गोपाल नैनवाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


मेहनत और लगन से अध्ययन करें विद्यार्थी : आर्य
बेतालघाट (नैनीताल)। सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य ने विद्यार्थियों का आह्वान किया है कि वह मेहनत और लगन के साथ अध्ययन कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करें। श्री आर्य शुक्रवार को यहां समाज कल्याण विभाग के आश्रम पद्धति विद्यालय में 61.15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले भोजनालय, अतिरिक्त कक्ष और प्रार्थना स्थल का शिलान्यास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यालय की समस्याओं का हर संभव समाधान किया जाएगा। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, ब्लाक प्रमुख सतीश नैनवाल, जिला पंचायत सदस्य पीसी गोरखा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed