फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Common man 'scorched' by the fire of inflation in petroleum products

पेट्रोलियम पदार्थों में महंगाई की आग से ‘झुलसा’ आम आदमी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Common man 'scorched' by the fire of inflation in petroleum products
हल्द्वानी। डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। हल्द्वानी में सादा पेट्रोल 99.53 रुपये पहुंचकर शतक से सिर्फ 47 पैसे दूर है। स्पीड आयल 102.39 और डीजल 93.03 रुपये का हो गया है। महंगाई से लोगों की पूरी लाइफ स्टाइल ही प्रभावित हो गई है। घरों का बजट बिगड़ गया है। सब्जियों के दाम में आसमान छू रहे हैं। खाद्य पदार्थों से लेकर जरूरी सामानों के दामों में दो से लेकर 15 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी हुई है। पेट्रोल के दाम बढ़ने के कारण लोग कार के बजाय स्कूटी या बाइक पर चलना अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

महंगाई बढ़ने के कारण ब्रांडेड कंपनियों ने नमकीन, बिस्किट के दाम तो नहीं बढ़ाए, लेकिन वजन कम कर दिया है। एक ब्रांडेड कंपनी 10 रुपये में 50 ग्राम नमकीन देती थी। अब उसने उसे घटाकर 40 ग्राम तक कर दिया है। ऐसे ही बिस्किट सहित साबुन का वजन भी घटा दिया है। ब्रांडेड कंपनियों ने चाय पत्ती में प्रति किलोग्राम 80 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। वाशिंग पाउडर में भी प्रति किलोग्राम 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

घर सजाना महंगा
हल्द्वानी। दिवाली में घरों की रंग-रोगन करना भी महंगा हो गया है। पेंट कंपनियों ने 20 लीटर की पेंट की बाल्टियों में 200 रुपये से लेकर 500 रुपया तक बढ़ा दिया है। बिजली की मालाओं के दाम में 10 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक आइटम के दाम भी बढ़े
हल्द्वानी। नवरात्रि से लेकर दिवाली तक इलेक्ट्रॉनिक आइटम में भारी छूट मिलती है लेकिन इस बार कंपनियों ने छूट कम कर दी है। इलेक्ट्रानिक आइटम फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन आदि के दामों में 500 से 3000 रुपये तक बढ़ गए हैं।
सीएनजी से चलने वाले वाहनों की तरफ बढ़ा झुकाव
हल्द्वानी। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से लोगों का सीएनजी की तरफ झुकाव बढ़ गया है। एआरटीओ संदीप वर्मा ने बताया कि नवरात्रियों में ही 50 से अधिक कारें सीएनजी से चलने वाली रजिस्टर हो चुकी है। डीजल-पेट्रोल से चलने वाली कारें 30 ही रजिस्टर हुई हैं।
जुताई कराना भी महंगा
हल्द्वानी। डीजल के दाम आसमान छूने से किसानों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है। किसानों को फसल की लागत भी नहीं मिल पा रही है। हल्दूचौड़ निवासी किसान विजय दुम्का ने बताया कि पिछले साल तक मढ़ाई और जुताई 900 रुपये प्रतिघंटा थी, जो 1200 रुपया प्रतिघंटा पहुंच गई है।
सपनों के घर बनाने से पहले सोचना पड़ रहा र्है
इंट के दाम 1000 रुपये सैकड़ा तक बढ़े
हल्द्वानी। कांडपाल ट्रेडर्स के मालिक प्रकाश कांडपाल बताते हैं कि पहले अव्वर्ल इंट 5500 रुपया प्रति हजार मिल रही थी। डीजल और कोयले के दाम बढ़ने से ईंट भट्टा मालिकों ने इसके दाम 6500 रुपये तक बढ़ा दिए हैं, जो अभी और बढ़ सकते हैं।
रेता 15 रुपये क्विंटल तक महंगा
हल्द्वानी। रेता पहले स्टोन क्रशरों से 75 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल जाता था। अब रेते के दाम बढ़कर 90 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं।
सरिया के दाम भी बढ़े
हल्द्वानी। सरिया के दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गए। प्रकाश कांडपाल ने बताया कि कोयले के दाम बढ़ने से सरिया के दाम में भी एक माह में भारी अंतर आया है। पहले चार सूत का सरिया 5700 रुपया प्रति क्विंटल था, जो बढ़कर 6100 रुपये क्विंटल तक पहुंच गया है।
प्लास्टिक और लोहे के पाइप के दामों में भी वृद्धि
हल्द्वानी। डीजल और कोयले के दाम बढ़ने से लोहे के पाइप, पानी की फिटिंग और प्लास्टिक के प्रति पाइप 100 रुपये तक बढ़ गए हैं।
चार महीने में गैस सिलिंडर के दाम 65 रुपये तक बढ़े
हल्द्वानी। चार महीने के दौरान घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में 65 रुपये की वृद्धि हुई है। आपूर्ति विभाग के अनुसार जुलाई में घरेलू गैस सिलिंडर का मूल्य 855 रुपये था। अगस्त में बढ़कर 890 रुपये हो गए। सितंबर 905 रुपये और अक्तूबर में बढ़कर 920 रुपये हो गए।
10 महीने में इस तरह बढ़े दाम
तारीख पेट्रोल डीजल
10 अक्तूबर 99.53 93.03
10 सितंबर 97.01 88.74
10 अगस्त 97.46 89.04
10 जुलाई 96.75 89.95
10 जून 92.65 86.54
10 मई 89.56 82.10
10 अप्रैल 88.86 80.96
10 मार्च 89.33 81.56
10 फरवरी 86.59 77.80
10 जनवरी 83.98 74.43
पेट्रोल के दाम बढ़ने से महंगाई पर पड़ेगा सीधा असर
हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं प्रवक्ता और ट्रांसपोर्टर हरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि पेट्रोल पर सारा व्यापार निर्भर है। सरकार की ओर से बढ़ाए गए टैक्स के कारण ही पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। अगर सरकार ने पेट्रोल के दामों पर नियंत्रण नहीं किया तो महंगाई विकराल हो जाएगी।
पेट्रोल में 500 के बजाय 1000 खर्च करने पड़ रहे हैं
पहले एक महीने में बाइक में 500 रुपये के पेट्रोल से पूरा महीना चल जाता था अब उसके लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। सरसों का तेल, चीनी, आटा और दालें भी महंगी हो गई हैं।
- दलीप सिंह बिष्ट, रामनगर
बाइक छोड़कर पैदल चलना मजबूरी
अब पैदल ही सब्जी लेने मंडी जा रहा हूं। सब्जियां भी लानी आधी कर दी है। महंगाई ने बहुत प्रभावित किया है। यही हाल रहा तो जल्द ही साइकिल खरीदने का मन बना रहा हूं।

- सुनील भारती, कपूर लॉज नैनीताल
बाजार क्षेत्र में बाइक से जाना बंद किया
अब मैं बाजार क्षेत्र में बाइक से नहीं जा रहा हूं। कार भी घर पर खड़ी है। बहुत जरूरी होने पर ही कार निकल रही है। महंगाई ने पूरी दिनचर्या प्रभावित कर दी है।
- अमित पड़लिया, भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed