फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Colts Cricket Academy and DK Sports won the matches

Nainital News: कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी और डीके स्पोर्ट्स ने जीते मुकाबले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Colts Cricket Academy and DK Sports won the matches
हल्द्वानी। नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग में कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी और डीके स्पोर्ट्स अकादमी ने अपने-अपने मैच जीते। मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर एकतरफा जीत हासिल की।
विज्ञापन



कोल्ट्स क्रिकेट ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीएनजी 49वें ओवर में 190 रनों पर सिमट गई। वंश रावत ने पांच और कुनाल हलसी ने तीन विकेट लिए। कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी ने 18वें ओवर में दो विकेट पर 191 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। कुनाल हलसी ने 68 और कार्तिक रावत ने 65 रनों का योगदान दिया। कुनाल हलसी को अलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन



दसरे मैच में तन्मय क्रिकेट अकादमी ने हर्षित धामी की 55 रनों की पारी की बदौलत 165 रन बनाए। डीके स्पोर्ट्स अकादमी ने 18वें ओवर में 166 रन बनाकर नौ विकेट से मैच जीत लिया। छह विकेट लेने वाले डीके स्पोर्ट्स के देवांग नेगी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां जिला क्रिकेट एसोसिएशन के ऑपरेशन मैनेजर नरेंद्र अधिकारी, कोषाध्यक्ष कमल पपनै, आनंद बिष्ट, किशन अनेरिया, निश्चल जोशी, मनोज भट्ट, नरेंद्र अधिकारी, त्रिलोक जीना आदि थे। संवाद

फोटो- अपने प्रशिक्षकों के साथ डीके स्पोर्ट्स अकादमी की विजेता टीम। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed