{"_id":"693887f4776f1f31b708050c","slug":"collection-agent-beaten-up-accused-of-robbing-25000-rupees-haldwani-news-c-8-1-hld1044-685498-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कलेक्शन एजेंट को पीटा, 25 हजार लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कलेक्शन एजेंट को पीटा, 25 हजार लूटने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। टीपीनगर पुलिस चौकी के पीछे सोमवार को ट्रांसपोर्ट के एक कारोबारी ने साथियों के साथ कलेक्शन एजेंट को पीट दिया। आरोप है कि उसके 25 हजार रुपये भी लूट लिए। कलेक्शन एजेंट के हाथ की हड्डी तीन जगह से टूटी है। उसका इलाज चल रहा है।
टीपीनगर चौकी पुलिस को दी गई तहरीर में शिवाजी कॉलोनी हिमालय फार्म निवासी हरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा है कि वह कलेक्शन एजेंट हैं। सोमवार रात वह ड्यूटी से घर आया। तभी टीपीनगर से कारोबारी ने फोन कर बुलाया। वहां चार लोग पहले से मौजूद थे। सभी ने उसे मिलकर पीटा। गोदाम में टायर के बीच डाला और लाठी-डंडों व लोहे की राॅड से पीटा। बाएं हाथ की हड्डी टूट कर बाहर गई। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। माई सिटी रिपोर्टर