{"_id":"579903844f1c1b875d21e00a","slug":"collect-the-ganga-from-the-post-office-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से डाकघर से लीजिए गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से डाकघर से लीजिए गंगाजल
धन सिंह बिष्ट, हल्द्वानी।
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
पोस्ट आफिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगाजल के लिए अब हरिद्वार, ऋषिकेश या अन्य तीर्थ स्थानों पर ही निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बृहस्पतिवार से नैनीताल और हल्द्वानी का प्रधान डाकघर लोगों के लिए अपने काउंटरों पर गंगाजल उपलब्ध कराना शुरू कर देगा। काउंटर तक नहीं पहुंच पाने वाले लोगों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी की गई है।
हिंदू धर्म में गंगाजल का विशेष महत्व है। कई तीर्थ उत्तराखंड में होने के बाद भी अधिकतर लोगों को गंगाजल उपलब्ध नहीं हो पाता है। सिर्फ गंगाजल के लिए कई सौ किलोमीटर की यात्राएं भी करनी पड़ती हैं। लोगों को आसानी से गंगाजल उपलब्ध कराने और डाकघरों की आय बढ़ाने की मंशा से विभाग द्वारा छह माह पूर्व डाकघरों में गंगाजल बेचने की योजना पर विचार किया गया था।
बुधवार को नैनीताल और हल्द्वानी के प्रधान डाकघरों में गंगाजल का स्टाक पहुंच गया है। नैनीताल के प्रधान डाकघर में ऋषिकेश और गंगोत्री तथा हल्द्वानी के प्रधान डाकघर से ऋषिकेश का गंगाजल बृहस्पतिवार से लोगों को मिलने लगेगा। गंगाजल को दिल्ली में पैकेजिंग के बाद उत्तराखंड के सभी जिलों के प्रधान डाकघरों को भेजा जा रहा है। 200 एमएल और 500 एमएल में उपलब्ध गंगाजल की कीमत क्रमश: 28 रुपये और 38 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
डाकघरों में ट्रेजरी डिपार्टमेंट से गंगाजल लिया जा सकता है। कांउटरों तक नहीं पहुंच पाने वाले उपभोक्ताओं के लिए विभागीय वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर बुकिंग सुविधा उपलब्ध है। सहायक डाक अधीक्षक आरके बिनवाल ने बताया फिलहाल प्रधान डाकघरों में जल विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। डिमांड बढ़ने पर सभी डाकघरों में गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा।