फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Coalition of five parties will decide in Nainital

नैनीताल में तय होगा पांच दलों का गठबंधन

Sat, 07 Jan 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 07 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Coalition of five parties will decide in Nainital
राजनी‌ति - फोटो : demo pic

चुनाव को लेकर बिगुल बज गया है। ऐसे में सड़क से लेकर सदन तक जन विपक्ष तैयार करने के लिए पांच दलों ने गठबंधन कर चुनाव लड़ने की संभावना पर विचार किया है। गठबंधन करने और आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए उक्रांद, कम्युनिस्ट पार्टी के तीन दल और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक नैनीताल में शनिवार से शुरू होगी।

विज्ञापन


पहले कम्युनिस्ट पार्टियों में चुनाव लड़ने पर सहमति नहीं थी। इस बार तीनों सीपीआई, सीपीआई (एम), सीपीआई (एमएल) कम्युनिस्ट दल एकीकृत तौर पर लड़ने को तैयार हुए हैं। अब बाकी दलों को भी एक बैनर के तले लाने की कोशिश तेज हो गई है।
विज्ञापन


माले के जिला सचिव कैलाश पांडे कहते हैं कि नैनीताल में पांच दलों की संयुक्त मीटिंग में गठबंधन का स्वरूप तय होगा। उक्रांद और माले ने कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। उन सीटों के सवाल पर जिला सचिव का कहना है कि मीटिंग में सभी बिंदु शामिल होंगे। सभी को स्वीकार्य होने वाला फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माले ने लालकुआं सीट पर लगाई ताकत

माले ने लालकुआं सीट पर ताकत झोंक दी है। इस बार बूथ कमेटियों के गठन से लेकर दूसरी गतिविधियों को लेकर पार्टी ज्यादा सक्रिय दिखाई दे रही है। इस सीट पर पार्टी ने पुरुषोत्तम शर्मा को मैदान में उतारा है।


इस बार अन्य दलों की तरह प्रचार युद्ध में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की है। गौलापार आदि इलाके में माले के पोस्टर आदि दिखाई दे रहे हैं, जबकि पूर्व में सीमित तौर पर ही प्रचार सामग्री दिखाई देती थी। इसके अलावा पार्टी ने खत्तों पर भी जोर लगाया है।

जिला सचिव के अनुसार रैक्खाल, हंसपुर, जौलासाल आदि खत्तों में शिविर भी लगाया था। पार्टी को इसी सीट पर सबसे ज्यादा उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed