फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Co-operative bank will confiscate the property of defaulters in haldwani

Haldwani: 83 करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं 45 बकायेदार, चल रही सरफेसी की कार्रवाई, संपत्ति जब्त कर होगी नीलामी

Tue, 07 May 2024 10:22 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 07 May 2024 10:22 AM IST
सार

उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के 45 बड़े बकायेदार 83 करोड़ 69 लाख रुपये का कर्ज दबाये बैठे हैं। बैंक कई बार ऋण जमा करने के लिए  इन बकायेदारों को नोटिस भेज चुका है। 
 

विज्ञापन
Co-operative bank will confiscate the property of defaulters in haldwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के 45 बड़े बकायेदार 83 करोड़ 69 लाख रुपये का कर्ज दबाये बैठे हैं। बैंक कई बार ऋण जमा करने के लिए  इन बकायेदारों को नोटिस भेज चुका है। अब इनके खिलाफ सरफेसी की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक की मुख्य शाखा हल्द्वानी के 18 बकायेदारों के खिलाफ सरफेसी की कार्रवाई चल रही है। इनमें 11 की संपत्ति सरफेसी की धारा 13 (4) के तहत कब्जे में लेने के लिए जिलाधिकारी नैनीताल ने आदेश दे दिए हैं। इसी तरह बैंक की काशीपुर शाखा में 22 बकायेदारों के खिलाफ सरफेसी की कार्यवाही की जा रही है। इनमें से आठ बकायेदारों की संपत्ति को कब्जे में लेने के लिए जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर ने आदेश जारी कर दिए हैं। देहरादून शाखा में दो, बाजपुर और खटीमा शाखा में एक-एक बकायेदार की बंधक संपत्ति पर भौतिक कब्जा करने के संबंधित जिलाधिकारियों ने आदेश जारी किए हैं। जिन 23 बकायेदारों पर सरफेसी की धारा 13 (4) के तहत कार्रवाई की गई है उन्हें बैंक पर 60 करोड़ 31 लाख रुपये बकाया है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Forest Fire: जब चलती गाड़ी पर गिरा जलता पेड़...जानें आगे क्या हुआ? दहशत में कटी 50 परिवारों की रात

विज्ञापन
विज्ञापन


ऋण ना चुकाने वाले बकायेदारों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। 45 बकायेदारों के खिलाफ सरफेसी की कार्रवाई की जा रही है। 23 बकायेदारों की संपत्ति को भौतिक कब्जे में लेने के लिए डीएम आदेश जारी कर चुके हैं। बंधक संपत्ति को कब्जे में लेने के बाद नीलामी की जाती है। - नीरज बेलवाल, प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक।


इन पर होगी कार्रवाई
बकायेदार                                       शाखा               धनराशि (लाख में)
गोल्ज्यू इंफ्रा डेवलपर्स                  मुख्य शाखा हल्द्वानी    1421.61
हरि बालाजी इंफ्राटेक                 मुख्य शाखा हल्द्वानी    541.63
महाकालेश्वर एसो                       मुख्य शाखा हल्द्वानी    738.82
अनंता बिल्डकॉम                      मुख्य शाखा हल्द्वानी    213.25
पृथ्वी इंफ्रा डेवलपर्स                   मुख्य शाखा हल्द्वानी    287.63
सृष्टि स्टील                                काशीपुर                  1385.38
शिवास्था इंडस्ट्रीज                      काशीपुर                   328.74  
बिग बैंग                                  काशीपुर                    212.04 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed