{"_id":"62756cf18a02e839ae757a7e","slug":"cm-worshiped-at-golgyu-temple-bhimtal-news-hld4617927101","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ज्यू मंदिर में सीएम ने की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ज्यू मंदिर में सीएम ने की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में पूजा अर्चना करते सीएम पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी गीता धामी। संव?
- फोटो : BHIMTAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गोल्ज्यू संदेश यात्रा से उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान मिली है। लोगों में गोल्ज्यू के प्रति आस्था बढ़ी है। उन्होंने कहा कि चंपावत की सेवा के लिए ही गोल्ज्यू ने उन्हें बुलाया है। गोल्ज्यू के आशीर्वाद से भाजपा चंपावत में होने वाले उपचुनाव में दोबारा जीत हासिल करेगी। गोल्ज्यू संदेश यात्रा के समापन अवसर पर घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर परिसर में दो घंटे तक आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सीएम देहरादून लौट गए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे घोड़ाखाल के गोल्ज्यू मंदिर में गोल्ज्यू संदेश यात्रा के समापन कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने पत्नी गीता धामी के साथ गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने विधिविधान से पूजा अर्चना कराई। सीएम ने हवन यज्ञ कर प्रदेश की सुख शांति के लिए आशीर्वाद मांगा और प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि गोल्ज्यू की कृपा से ही समस्याओं का समाधान होता है।
पत्रकारों से हुई बातचीत में धामी ने कहा कि चंपावत गोल्ज्यू की भूमि है और चंपावत से ही गोल्ज्यू सब जगह गए थे। अब इस बार गोल्ज्यू ने सेवा के लिए बुलाया है तो वहां की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि दो साल बाद एक बार फिर श्रद्धालु और सैलानी अधिक संख्या में उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इससे प्रदेश के पर्यटन कारोबार में वृद्धि होगी। शुक्रवार को बाबा केदार के कपाट खुलने से भी श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल बनाने के साथ बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। आपदा से हुए नुकसान को पूरा करने के लिए धरातल पर काम किए जाएंगे। इस दौरान डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, एसडीएम योगेश सिंह मेहरा, हरगोविंद रावत, कैलाश सुयाल, दिनेश सांगुड़ी, जगदीश मर्तोलिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भवाली। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के हैलीपेड और मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्य, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंदिर पुरोहित रमेश चंद्र जोशी, कुंवर नंदन जोशी, कैलाश जोशी, जीवन जोशी, प्रकाश आर्य, प्रदीप पाठक, मनोज भट्ट, अनिल चनौतिया, नितिन राणा, ध्रुव रौतेला, दिनेश सांगुड़ी, पुष्कर जोशी, शिवांशु जोशी, पंकज उप्रेती, प्रगति जैन, भावना मेहरा, वर्षा आर्या, मीना बिष्ट, कमला आर्या, दयाकिशन पोखरिया आदि मौजूद रहे।