फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM took over the valley from the command of Kichha

सीएम ने किच्छा से संभाली तराई की कमान

Mon, 23 Jan 2017 12:12 AM IST
भाष्कर पोखरियाल/धनसिंह बिष्ट/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
भाष्कर पोखरियाल/धनसिंह बिष्ट/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 23 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन

राज्य की सबसे बड़े 9 विधानसभा सीटों वाले ऊधमसिंह नगर जिले में कांग्रेस पार्टी में चल रहे सियासी घमासान को रोकने के लिए कांग्रेस हाइकमान ने मुखिया हरीश रावत को तराई की कमान सौंप दी है। अमर उजाला ने अपनी खबर में सीएम के किच्छा से चुनाव लड़ने की संभावना पहले ही व्यक्त कर दी थी अब कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशियों के नाम घोषित करने के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीएम रावत का फोकस किच्छा सीट के साथ ही गदरपुर, सितारगंज और रुद्रपुर की सीट पर भी रहेगा। इससे यहां पर चुनावी दंगल में खड़े भाजपाइयों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

विज्ञापन


 चुनावी बिगुल बजने के बाद कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाने वाले यशपाल आर्य ने भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस खेमे में हलचल पैदा कर दी थी। अब सीएम हरीश रावत ने किच्छा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर भाजपाइयों की मुश्किलों को कुछ हद तक बढ़ा दिया था। अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीएम किच्छा से चुनावी रण में खड़े होकर एक तीर से चार निशाने साध सकते हैं। 
विज्ञापन


सीएम का फोकस किच्छा के साथ ही गदरपुर, सितारगंज और रुद्रपुर की सीट पर भी रहेगा। उनका कद इन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे अपने प्रत्याशियों के कद को भी बड़ा कर सकता हैं। इसके साथ ही पार्टी में अंदरखाने नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं को मनाने में भी सीएम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। अगर विधानसभा की इन चारों सीटों पर हरदा द्वारा चलाए गए तीर सटीक निशाने पर बैठ गए और नाराज कार्यकर्ताओं को भी उन्होंने अपने वश में कर लिया तो इससे भाजपाइयों की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के समर्थकों ने शुरु की तैयारी
हरीश रावत को किच्छा से चुनाव लड़ाने के ऐलान के साथ ही रावत समर्थक एकजुट हो गए हैं। कार्यकर्ताओं ने सीएम को विजयी बनाने के लिए प्रचार अभियान की तैयारी भी शुरू कर दी है। किच्छा क्षेत्र में सीएम के संभावित चुनाव कार्यालय में रविवार को ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया। इस विशाल भवन में पूर्व में भी कांग्रेस का कार्यालय रह चुका है। 


पार्टी कार्यकर्ता इसी भवन को पुन: चुनावी कार्यालय बनाने के पक्ष में हैं। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं से मंत्रणा की जा रही है। बताया जाता है कि सीएम को चुनाव लड़ाने के लिए देहरादून से भी टीम जल्द पहुंचने वाली है। चुनाव के दौरान सीएम के किच्छा विधानसभा क्षेत्र में प्रवास को देखते हुए उनके कुछ कुक भी यहां पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed