{"_id":"7607e5d1b46c27128c58b823ab9bf7b5","slug":"cm-security-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की सुरक्षा व्यवस्था चौकस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की सुरक्षा व्यवस्था चौकस
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Mon, 21 Sep 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को हेलीकाप्टर से एफटीआई मैदान में उतरकर रामपुर रोड स्थित शाकुंतलम बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन
एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान का कहना है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा में व्यवधान डालने वालों के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिले के पुलिस अधिकारियों ने एफटीआई और बैंक्वेट हॉल की सुरक्षा का जायजा लिया। एसपी सिटी की देखरेख में कोतवाल आर एस मेहता ने सुरक्षा की तैयारियों का खाका खींचा।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विरोध करने वालों के लिए लक्ष्मण रेखा खींची जाएगी। यदि सुरक्षा घेरा तोड़कर कोई अंदर घुसने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इधर भाजयुमो के प्रदर्शन को देखते हुए एलआईयू ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। कोतवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भाजयुमो को शांति पूर्वक प्रदर्शन करने की नसीहत दी है।