हल्द्वानी: सीएम धामी बोले- मौलवी-मौलाना से नहीं डरती भाजपा सरकार, धर्मांतरण-जिहाद पर कसा शिकंजा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा किसी मौलवी या मौलाना से डरने वाली नहीं है। धमकी और बयानबाजी का जवाब उन्हीं की भाषा में दिया जाएगा। यह भाजपा सरकार है, कांग्रेस की नहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा किसी मौलवी या मौलाना से डरने वाली नहीं है। धमकी और बयानबाजी का जवाब उन्हीं की भाषा में दिया जाएगा। यह भाजपा सरकार है, कांग्रेस की नहीं।
गौलापार में खेल महाविद्यालय के उद्घाटन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की डेमोग्राफी खराब नहीं होने देंगे। धर्मांतरण, अतिक्रमण और जेहाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पर सख्त कानून बनाए गए हैं तो कांग्रेस को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति कर लोगों को भ्रमित और गुमराह किया है। जनता विकास के लिए भाजपा को आशीर्वाद दे रही है और फिर भाजपा सरकार बनेगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के आरोपों और रामलीला मैदान के शुद्धिकरण विवाद पर सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में कोई नहीं जानता कि खड़गे किस जाति के हैं। रामलीला मैदान में खड़गे की सभा में धर्म विशेष के लोगों ने धार्मिक उन्माद के नारे लगाए गए थे। इसका हिंदूवादी संगठनों ने विरोध किया था और शुद्धिकरण का कार्यक्रम किया था। वहां गंदगी फैलाई गई थी। भाजपा कोई जातिवाद नहीं मानती। यहां भाईचारा है। कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है और झूठे आरोप लगाकर समाज को बांटना चाहती है, लेकिन उत्तराखंड में भाईचारा और विकास ही रहेगा। सीएम ने कहा कि राज्य में कानून का राज है और अतिक्रमण व धर्मांतरण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।