फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM Pushkar Singh Dhami did an aerial survey of the Jamrani Dam works with the Governor in haldwani

Haldwani News: सीएम ने राज्यपाल के साथ जमरानी बांध के कार्यों का किया हवाई सर्वे, धामी ने दिए निर्देश

Sat, 28 Jun 2025 01:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 28 Jun 2025 01:14 PM IST
सार

सीएम ने शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के साथ जमरानी बांध परियोजना पर चल रहे कार्यों का हवाई निरीक्षण किया। सीएम ने अधिकारियों को इसे दिसंबर 2028 तक पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami did an aerial survey of the Jamrani Dam works with the Governor in haldwani
सीएम धामी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि.) के साथ जमरानी बांध परियोजना पर चल रहे कार्यों का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद देहरादून में अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसे दिसंबर 2028 तक पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


हल्द्वानी में उपराष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह के साथ संयुक्त रूप से जमरानी बांध परियोजना का हवाई सर्वे कर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति एवं भावी योजनाओं को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं के तहत होने वाले कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए। जमरानी बांध परियोजना के कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य जून 2029 तक रखा गया है, लेकिन यह कार्य वर्ष 2028 में पूरा करें। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव एसएन पांडेय, युगल किशोर पंत, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन एवं अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed