{"_id":"589780344f1c1bcf6de80ba0","slug":"cm-office-will-operate-from-garsann","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण से भी संचालित होगा सीएम कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण से भी संचालित होगा सीएम कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Mon, 06 Feb 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
संकल्प पत्र जारी करती इंदिरा हृदयेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांग्रेस ने रविवार को 2017-2022 तक का संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र में महीने में एक सप्ताह मुख्यमंत्री कार्यालय गैरसैंण से संचालित करने का वादा किया गया है। पलायन रोकने, बेरोजगारी, शिक्षित बेरोजगार, पहाड़ों पर जैविक खेती समेत अल्पसंख्यकों के लिए लोक लुभावन वादे किए गए।
स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने केंद्र सरकार के 2014 में किए गए वादों को चुनावी जुुमले कहकर नकार दिया। कहा कि कांग्रेस मानती है कि चुनावी घोषणा पत्र जुमला नहीं बल्कि संकल्प पत्र होता है। कहा कि राज्य के दोनों मंडलों में एक-एक जैविक खेती एवं औद्यानिकी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। एकल महिलाओं (विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता) के बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन के तौर पर आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
महिलाओं को जलौनी लकड़ी एकत्र करने के बोझ और चूल्हे के धुएं से निजात दिलाने के लिए गैस सिलेंडर पर राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी। वित्तमंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को सरकार रसोई घर बनाकर देगी एवं दो लाख से कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को रसोई घर बनाने या नवीनीकरण करने के लिए कुल खर्च का आधा या अधिकतम 25 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। गर्भवती एवं धात्री माताओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अतिरिक्त पौष्टिक आहार और सप्ताह में तीन दिन दूध एवं घी दिया जाएगा। कांग्रेस सत्ता में आई तो 18 से 25 वर्ष के शिक्षित बेरोजगारों को एक वर्ष के लिए फ्री डाटा एवं फ्री कॉलिंग के साथ स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में फ्री वाई-फाई सेवा दी जाएगी। अल्पसंख्यक समुदाय के युवा (तकनीकी कार्यों में दक्ष) के उत्थान एवं कौशल विकास के लिए विशेष कार्यक्रम बनाए जाएंगे। इस दौरान प्रकाश जोशी, सतीश नैनवाल, राहुल छिमवाल, दीपक बल्यूटिया, मथुरादत्त जोशी, खजान पांडे, ललित जोशी आदि थे।
विज्ञापन