{"_id":"66e63b0d3df1af3e55039847","slug":"cm-dhami-honored-the-talent-of-nainital-nainital-news-c-238-1-ntl1001-108222-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल की मेधा को सीएम धामी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल की मेधा को सीएम धामी ने किया सम्मानित
Sun, 15 Sep 2024 07:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। हिंदी दिवस पर शनिवार देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में नगर के भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की छात्रा मेधा को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य बीएस मेहता ने बताया कि उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें विद्यार्थियों को हिंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इसी समारोह में विद्यालय के जसिथ आलोक को हिंदी विषय में 100 अंक प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया जबकि मेधा वर्मा को यात्रा वृतांत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सीएम, मंत्री सुबोध उनियाल, दून विवि के कुलपति की ओर से सम्मानित किया गया।
वह अपनी माता दीपिका और शिक्षिका नीलम जोशी के साथ दून गई हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि मेधा गरीब परिवार से है और वह नैनीताल में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
इधर डीएसबी परिसर के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग की ओर से चित्र आधारित कहानी लेखन प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. निर्मला ढैला बोरा ने किया।
इसमें 34 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें अमन कुमार प्रथम, दीया आर्या द्वितीय, बीना बिष्ट ने तृतीय स्थान पाया। वहां प्रो. चंद्रकला रावत, डॉ. शुभा मटियानी, डॉ. शशि पांडे, डॉ. मथुरा इमलाल, डॉ. कंचन आर्या, डॉ. दीक्षा मेहरा आदि रहीं।