{"_id":"6223ed65dcd80c76fb22894fc13e2b5d","slug":"closed-barrage-supply-filter-plant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैराज से बंद हुई फिल्टर प्लांट को सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैराज से बंद हुई फिल्टर प्लांट को सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Thu, 05 Mar 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के कारण गौला में आ रही सिल्ट ने जल संस्थान के फिल्टर प्लांट की आपूर्ति बाधित कर दी, जिस कारण बुधवार को जल संस्थान को तीन घंटे तक आपूर्ति नहीं हुई। रविवार, सोमवार को हुई बारिश के कारण गौला का जलस्तर 13,700 क्यूसेक तक पहुंच गया था। मंगलवार सुबह फिल्टर प्लांट को बैराज से आपूर्ति न होने के कारण शहर वालों को सुबह पानी नहीं मिला।
विज्ञापन
बुधवार को गौला में सिल्ट आने के कारण बैराज के चैनल खोल दिए गए, जिस कारण फिल्टर प्लांट को पानी नहीं मिला। जल संस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल ने बताया कि सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आपूर्ति ठप रही। पाइप लाइन चार्ज होने में लगभग तीन घंटे का समय लगा और शाम को सुचारु आपूर्ति की गई। वहीं, तेजपुर नेगी और लालकुआं के नलकूप की मोटर फुंकने से हजारों परिवारों के आगे पेयजल संकट खड़ा हो गया है। दोनों क्षेत्रों में होली के दिन भी पानी की किल्लत होगी। डोबवाल ने बताया कि नलकूप ठीक होने में दस दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन