{"_id":"649de6fe72ae86a8aa0a1f37","slug":"climbing-wall-dsa-grounds-nainital-news-c-97-1-hld1029-849-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यानार्थ ::: डीएसए में स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वाल का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यानार्थ ::: डीएसए में स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वाल का शुभारंभ
Fri, 30 Jun 2023 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नैनीताल स्थित फ्लैट्स मैदान में लगाई गई आर्टीफिशियल राक क्लाइंबिंग वाल में चढ़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ की ओर से बृहस्पतिवार को डीएसए मैदान में नवनिर्मित स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वाल में क्लाइंबिंग की शुरुआत की गई। एवरेस्ट विजेता और कंचनजंघा फतह करने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही टुसि अनित साह ने वाल पर चढ़कर इसकी शुरुआत की।
बता दें कि अंग्रेजी हुकूमत के दौर में खेल गतिविधियों के लिए पहचाने जाने वाले डीएसए मैदान में शताब्दी वर्ष पूर्व से अखिल भारतीय स्तर की प्रतिष्ठित हाकी, फुटबाल कराई जाती है। इसके अलावा क्रिकेट, बास्केटबाल, वालीबाल के साथ ही व्यक्तिगत खेल गतिविधि बैडमिंटन, बाक्सिंग, एथलीट प्रतियोगिताएं होती हैं। इसी मैदान में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 15 मीटर की वाल बनाई जा चुकी है जिससे खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वाल की सुविधा मिल सकेगी। इंटरनेशनल फेडरेशन आफ स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग (आईएफएससी) के मानकों के अनुरूप बनाई क्लाइंबिंग वाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तर्ज पर तैयार किया गया है जिसमें स्पीड क्लाइंबिंग व लीड क्लाइंबिंग की जा सकेगी। बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वाल का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ मौके पर डीएसए महासचिव ने अनिल गड़िया ने कहा कि क्रीड़ा संघ ने पर्वतारोही टुसि अनित साह को इसके लिए प्रशिक्षक अधिकृत किया है। प्रथम चरण में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के प्रशिक्षण की पहल की जाएगी। नियोजन के साथ खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा व प्रतियोगिताएं की जाएंगी। टुसि ने वाल पर क्लाइंबिंग कर इसकी शुरुआत की। इस मौके पर भुवन बिष्ट, राजेश साह, शैलेंद्र साह, नरेंद्र कुमार, विनोद जोशी, योगेश साह, आलोक वर्मा, हरीश जोशी आदि रहे।