Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cleanliness claims fall apart due to clogged drains

Nainital News: नालियां चोक होने से उतराए सफाई के दावे

Thu, 09 Jul 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 09 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness claims fall apart due to clogged drains
हल्द्वानी। भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव और कीचड़ से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नालियां चोक होने से सड़कों पर पानी बहने लगा जिससे आवागमन बाधित हुआ।
विज्ञापन

केनाल रोड तिकोनिया, आरटीओ रोड कुसुमखेड़ा, कुल्यालपुरा और कालाढूंगी रोड जैसे क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही। नवाबी रोड पर एक दुकान में पानी भर गया। जवाहरनगर टनकपुर रोड स्थित जैम फैक्टरी की चहारदीवारी गिरने से सड़क पर खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। सरस मार्केट, टीपीनगर और मुखानी क्षेत्र में भी पानी जमा हो गया। जजफार्म के उत्तरांचल विहार की सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


बारिश से पांच ग्रामीण मार्ग बंद
बारिश के कारण मलबा आने से जिले के पांच ग्रामीण संपर्क मार्ग बंद हो गए। जिला मुख्यालय में स्थित आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारिश के चलते प्रांतीय खंड नैनीताल का मुरकुड़िया-पटरानी मार्ग, अस्थायी खंड भवाली का अलचौना-टांडा मार्ग, पीएमजीएसवाई काठगोदाम का पदमपुर-हैड़ाखान मार्ग व मोरनौला-भीड़ापानी मार्ग, पीएमजीएसवाई हल्द्वानी का हरीशताल मोटर मार्ग और निर्माण खंड नैनीताल का भुजान-बेतालघाट-गर्जिया मोटर मार्ग बंद है। अधिकारियों के मुताबिक सभी बंद मार्गों को खोलने के लिए मौके पर जेसीबी मशीनों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव के बीच से निकली शवयात्रा
नैनीताल रोड पर जलभराव से शवयात्रा भी प्रभावित हुई। बुधवार को तिकोनिया क्षेत्र से शवयात्रा रानीबाग चित्रशिला घाट के लिए निकली। लोग कुछ आगे तक पैदल ही जाने लगे तो तिकोनिया चौराहा और आसपास की सड़क जलमग्न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां केनाल रोड से आ रहा नाला चोक होने से सड़क पर पानी जमा हो गया था।

नाले का हिस्सा बहने से कार धंसी
सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत नवाबी रोड पर काम चल रहा है। मंगलवार की रात कार्य वाले क्षेत्र में एक कार खड़ी की गई थी। सुबह तेज तेज बारिश के बीच नाले का एक हिस्सा पानी में बह गया तो कार वहां धंस गई। पेयजल निगम के ईई शशिभूषण साह ने बताया कि बारिश के दौरान काम बंद है। इधर उजालानगर क्षेत्र में नाले के उफनाने से कचरा गलियों में फैला नजर आया।
नाले में मलबा डालने से जमा हुआ पानी
आरटीओ रोड कुसुमखेड़ा में नाले पर मलबा डाल दिए जाने से जलभराव की स्थिति खड़ी हो गई। सूचना पर नगर निगम की टीम ने जेसीबी से मलबा हटाया और पानी की निकासी कराई। सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने बताया कि नाले पर वहीं पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने मलबा डाला था।
शहर के नालों की तलीझाड़ सफाई की जा रही है। कार्य अंतिम चरण में है। इसके बाद संंबंधित ठेकेदार पूरी बरसात नालियों की सफाई करेगा। इसके साथ ही 20 से अधिक कर्मियों वाला नाला गैंग भी जलभराव की समस्या का समाधान कर रहा है। - परितोष वर्मा, नगर आयुक्त

चार घंटे की झमाझम बारिश से गर्मी से राहत
हल्द्वानी। तेज हवा के साथ बुधवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। सुबह करीब चार घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने बारिश का जमकर आनंद उठाया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अगले 24 घंटे में कुमाऊं और गढ़वाल के मैदानी और पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25.4 डिग्री रहा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed