फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जयंती पर याद किए गए बापू और शास्त्री

जयंती पर याद किए गए बापू और शास्त्री

Wed, 03 Oct 2018 12:42 AM IST
Haldwani
Haldwani Updated Wed, 03 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
जयंती पर याद किए गए बापू और शास्त्री
गांधी जयंती पर सफाई करते बियरशिवा स्कूल के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी/नैनीताल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर मंगलवार को कई कार्यक्रम हुए। जगह-जगह स्वच्छता अभियान चला। रैलियां निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

नैनीताल में बच्चों ने सरोवर नगरी में प्रभातफेरी निकाली। आयुक्त राजीव रौतेला ने आयुक्त कार्यालय और जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कलक्ट्रेट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया।  एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पुलिस लाइन में गांधी और शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। एसएसपी ने सफाई कर्मचारियों को कंबल बांटे। हल्द्वानी विकासखंड कार्यालय में स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। ब्लाक प्रमुख भोला भट्ट ने झंडारोहण किया। ब्लाक परिसर में सफाई की गई। कार्यक्रम में आयुक्त ग्राम विकास विभाग जगत सिंह खाती, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार पंकज पंत, नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष महावीर सिंह, प्रधान भागीरथी बिष्ट, उप प्रधान कैलाश जोशी आदि थे।
विज्ञापन

तराई पूर्वी वन प्रभाग में डीएफओ नीतिश मणि त्रिपाठी, एसडीओ प्रकाश आर्य, ध्रुव सिंह मर्तोलिया आदि मौजूद थे। तराई केंद्रीय वन प्रभाग में डीएफओ कल्याणी, एसडीओ यूसी तिवारी, एनसी पंत आदि मौजूद थे। नगर निगम में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। निगम ने इस दौरान पार्कों और वार्डों की सफाई की। साथ ही पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया, सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed