{"_id":"6ad65e80b61b054c27063f2a","slug":"classes-under-ignou-will-commence-at-png-pg-college-nainital-news-c-418-1-ntl1004-11267-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पीएनजी पीजी कॉलेज में इग्नू के तहत शुरू होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पीएनजी पीजी कॉलेज में इग्नू के तहत शुरू होगी पढ़ाई
Mon, 19 Oct 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर और आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी खबर है। रामनगर के पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के तहत पढ़ाई शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। महाविद्यालय को इग्नू की ओर से स्वीकृति मिल गई है।
रामनगर के पीएनजी पीजी महाविद्यालय में एलएलबी, मास कॉम जैसे विषय नहीं हैं। विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य के लिए हल्द्वानी जैसे शहरों में जाना पड़ता है लेकिन अब महाविद्यालय में इग्नू की सुविधा शुरू होने से विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर अध्ययन की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों का समय और आने-जाने में होने वाला खर्च भी बचेगा। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा की राह आसान हो सकेगी। महाविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इग्नू के तहत मास कम्युनिकेशन, एलएलबी समेत 30 से अधिक पाठ्यक्रमों से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी।
महाविद्यालय में इग्नू की सुविधा शुरू होने से स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा के विकल्प बढ़ेंगे और विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों पर निर्भरता कम हो सकेगी। इग्नू के अंतर्गत प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। - प्रो एमसी पांडे, प्राचार्य, महाविद्यालय रामनगर