फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Class 11 student raped in a hotel

Nainital News: 11वीं की छात्रा से होटल में दुष्कर्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Class 11 student raped in a hotel
हल्द्वानी। गौलापार निवासी 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की मां का आरोप है कि अल्मोड़ा निवासी युवक उनकी बेटी को हल्द्वानी के एक होटल में ले गया और जबरन शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन




गौलापार निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को काठगोदाम थाने में तहरीर दी। कहा कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 11वीं की छात्रा है। दिसंबर 2024 में उनकी बेटी की मुलाकात अल्मोड़ा के ललित जोशी से हुई। दोस्ती गहरी होने पर ललित ने बेटी को मिलने के लिए बीती फरवरी में हल्द्वानी बुलाया। इसके बाद उसे रोडवेज बस अड्डे के पास एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। बीते दिनों आरोपी दोबारा हल्द्वानी आया और बेटी को फिर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। यह बात बेटी ने अब उन्हें बताई।
विज्ञापन


सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप में सर्राफा कारोबारी को उठा ले गई पुलिस

हल्द्वानी। पुलिस ने बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप में शहर के एक सर्राफा कारोबारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइमरी सरकारी स्कूल से छुट्टी के बाद बृहस्पतिवार को तीन बच्चियां घर लौट रही थीं। छात्राओं के परिजनों का आरोप है कि एक अधेड़ सर्राफा कारोबारी ने टॉफी देने के बहाने बच्चियों को दुकान में बुलाया और उनके साथ छेड़छाड़ की। बच्चों ने घर आकर इसकी शिकायत की। इसके बाद यह मामला कोतवाली पहुंचा। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि मामले में परिजनों ने तहरीर दी है। पूछताछ के लिए कारोबारी को कोतवाली लाया गया है। कारोबारी ने किस इरादे से बच्चियों को टॉफी देकर छुआ, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed