फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Clash between students and principal in MBPG College Haldwani

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों और प्राचार्य के बीच नोकझोंक, एक-दूसरे को उंगली दिखाते हुए की तीखी बहस

Thu, 08 Aug 2024 07:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 08 Aug 2024 07:27 PM IST
सार

एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में प्राचार्य और छात्रों के बीच हाथापाई की नोबत आ गई। किसी तहर प्राचार्य कक्ष में बैठे अन्य प्राध्यापकों ने बीच बचाव किया। छात्र दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्राचार्य कक्ष पहुंचे थे।

विज्ञापन
Clash between students and principal in MBPG College Haldwani
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों और प्राचार्य के बीच नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में प्राचार्य और छात्रों के बीच हाथापाई की नोबत आ गई। किसी तहर प्राचार्य कक्ष में बैठे अन्य प्राध्यापकों ने बीच बचाव किया। छात्र दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्राचार्य कक्ष पहुंचे थे। छात्रों की मांग पर प्राचार्य कुलपति से फोन पर वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान एक छात्र ने उनसे कुलपति से बात कराने की बाद कर दी। इसके बाद कुलपति ने तो फोन काट दिया, लेकिन प्राचार्य और छात्र अपनी-अपनी कुर्सी से उठकर एक दूसरे को उंगली दिखाते हुए तीखी बहस करने लगे।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छात्र परीक्षाफल में सुधार करने और परीक्षा की तिथी बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य कक्ष पहुंचे थे। छात्रों का कहना था कि विश्व विद्यालय छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉपी रिचेक किए बिना सभी छात्र-छात्राओं के एक से लेकर छह नंबर तक बढ़ा दिए हैं। जिन छात्रों ने रिचेक के लिए आवेदन भी नहीं किया था। उनके भी नंबर बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गलत मूल्यांकन होने के कारण विभिन्न संकायों में 532 छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Crime: हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म, पांच महीने की गर्भवती होने पर खुला मामला; आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कापियां रिचेक करने के नाम पर खानापूर्ति की गई है। उन्होंने कापियां रिचेक करने वाले प्राध्यापकों के नाम सार्वजनिक कर ब्लैक लिस्ट करने,परीक्षा स्थगित करने और दोबार कापियां रिचेक करने की मांग की। इस दौरान छात्रों ने प्राचार्य से कुलपति से बात करने की मांग की। छात्रों की मांग पर प्राचार्य कुलपति से फोन पर बात करने लगे। इस दौरान एक छात्र ने प्राचार्य से कुलपति से बात कराने की मांग कर दी। कुलपति ने फोन काट दिया। प्राचार्य छात्रों का समझाने लगे कि वह अपने फोन से प्राचार्य की बात नहीं करा सकते हैं। इस दौरान छात्रों और प्रावार्य के बीच विवाद बढ़ने लगा। प्राचार्य और एक छात्र अपनी-अपनी कुर्सी से उठकर एक दूसरे से तीखी बातें करने लगे। हाथापाई की नौबत आने से पहले महाविद्यालय स्टाफ ने विवाद को किसी तरह शांत करा दिया।

कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को भेजा पत्र
छात्रों की मांग पर प्रचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने कुमाऊं विश्व विद्यालय के कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेज दिया है। छात्रों का कहना है कि इसके बाद भी अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो वह महाविद्यालय और विश्व विद्यालय के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

 

परीक्षाफल में सुधार और सुधार परीक्षा की तिथी बढ़ने की मांग को लेकर छात्रों ने ज्ञापन दिया है। छात्रों की मांग को देखते हुए विश्व विद्यालय को पत्र भेज दिया गया है।
-डॉ. एनएस बनकोट, प्राचार्य एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी।

लंबे समय से छात्र कापियां रिचेक करने की मांग कर रहे थे। कापियां रिचेक करने के नाम पर लापरवाही बरती गई है। बिना रिचेक के ही प्रत्येक छात्र के नंबर बढ़ा दिए गए हैं। अच्छे से कापियां रिचेक नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
-यश कुमार, छात्र नेता एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed