फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Clash between students and police who climbed onto the roof of MBPG College

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज की छत पर चढ़े छात्रों और पुलिस में खींचातानी, जमकर हुआ हंगामा; दो घंटे तक दिया धरना

Fri, 09 Aug 2024 08:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 09 Aug 2024 08:19 PM IST
सार

हल्द्वानी में परीक्षाफल में सुधार की मांग के लिए एमबीपीजी कॉलेज के छात्र प्राचार्य कक्ष और लाल बहादुर शास्त्री भवन के कक्ष की छत पर चढ़ गए। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच खींचातानी भी हुई।

विज्ञापन
Clash between students and police who climbed onto the roof of MBPG College
एमबीपीजी कॉलेज की छत पर चढ़े छात्रों और पुलिस में खींचातानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में परीक्षाफल में सुधार की मांग के लिए एमबीपीजी कॉलेज के छात्र प्राचार्य कक्ष और लाल बहादुर शास्त्री भवन के कक्ष की छत पर चढ़ गए। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच खींचातानी भी हुई। किसी तरह छात्रों को छत से उतारा गया। इसके बाद छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट में तालाबंदी कर प्राचार्य कक्ष में धरना दिया। प्राचार्य ने उन्हें जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया जिसके बाद छात्र माने। छात्रों ने शीघ्र मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को एमबीपीजी कॉलेज के छात्र उमाशंकर तिवारी, चंदन मेवाड़ी, हर्ष शर्मा, लक्की मेवाड़ी सहित कई अन्य छात्र परीक्षाफल में सुधार करने की मांग को लेकर प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़ गए। पुलिस ने जब उन्हें यहां से नीचे उतारा तो वे नारे लगाते हुए लाल बहादुर शास्त्री भवन की छत पर चढ़ गए और विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई। किसी तरह पुलिस ने उन्हें छत से भी नीचे उतारा लेकिन इस दौरान उनकी पुलिस से हल्की झड़प भी हुई।

विज्ञापन

छात्रों ने छत से नीचे उतरने के बाद कॉलेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर प्राचार्य कक्ष में करीब दो घंटे तक धरना दिया। उन्होंने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खराब परीक्षाफल के कारण कई विद्यार्थी मासिक तनाव में आ गए हैं, कइयों का साल बर्बाद हो रहा है। साथ ही कई विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन मौन साधे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- पहाड़ की पीड़ा: बीमार महिला को डोली में लेकर छह घंटे पैदल चले ग्रामीण, बारिश के बीच तय किया 15 किमी का सफर

परीक्षा में व्यवधान ना हो तैनात रही पुलिस
छात्रों के आंदोलन से एमबीपीजी कॉलेज में बैक परीक्षाओं में व्यवधान न हो इसलिए कॉलेज प्रशासन ने एक दिन पूर्व ही पुलिस को सूचना दे दी थी। जिन कक्षाओं में परीक्षाएं चल रही थी, वहां तालाबंदी कर दी गई थी। हालांकि छात्रें ने परीक्षा में व्यवधान नहीं किया। वह अपनी मांगों को लेकर प्राचार्य से लगातार बात करते रहे और समस्या का समाधान करने की मांग करते रहे। 

काॅपियां रिचेक नहीं होतीं : प्राचार्य
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों के हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने विवि से रिजल्ट मांगा। विवि ने कॉलेज प्रशासन को रिजल्ट दे दिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि 541 छात्र-छात्राओं ने समाजशास्त्र विषय के प्रथम पेपर की परीक्षा दी थी। इसमें 113 फेल हुए थे। पहले पेपर का परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत रहा है। द्वितीय पेपर में सिर्फ चार बच्चे फेल हुए हैं। परीक्षा परिणाम 99.99 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि छात्रों की मांग है कि काॅपियां को रिचेक किया जाए लेकिन कापियां रिचेक नहीं होती हैं। दोबारा सिर्फ दिए हुए नंबर जोड़े जाते हैं वो भी इसलिए कि जोड़ने में कोई गड़बड़ी ना हुई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed