{"_id":"6a7a11e8ad79ee8d5b079850","slug":"claim-regarding-lower-mall-road-operations-by-august-15-proves-false-again-nainital-news-c-238-1-shld1020-129239-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 15 अगस्त तक लोअर मॉलरोड संचालन का दावा फिर साबित हुआ झूठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 15 अगस्त तक लोअर मॉलरोड संचालन का दावा फिर साबित हुआ झूठा
Mon, 10 Aug 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल। लोअर मॉलरोड के स्थायी मरम्मत कार्य को 15 अगस्त तक पूरा कर यातायात शुरू करने का विभाग का दावा एक बार फिर पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी के बीच अब कार्यदायी संस्था ने अगस्त के अंत तक काम पूरा करने का नया दावा किया है। फिलहाल ड्रिलिंग में पाइलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली केसिंग खत्म होने के कारण काम रुक गया है।
वर्ष 2018 में क्षतिग्रस्त हुई लोअर मॉलरोड की स्थायी मरम्मत में लगातार हो रही देरी से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोअर मॉलरोड की स्थायी मरम्मत के लिए कुल 51 ड्रिलिंग की जानी हैं जिनमें से अब तक 29 ड्रिलिंग पूरी हो पाई हैं। अभी 22 ड्रिलिंग बाकी हैं। विभाग के अनुसार एक दिन में दो पाइलिंग की ड्रिलिंग की जा रही है। इस हिसाब से शेष कार्य पूरा करने में करीब 11 दिन लगेंगे। लोनिवि के ईई रत्नेश सक्सेना ने बताया कि ड्रिलिंग में इस्तेमाल होने वाली केसिंग गाजियाबाद से मंगाई जाती है। कांवड़ यात्रा के चलते सामान की आपूर्ति प्रभावित हुई है।