फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   City's drinking water supply affected due to silt in Gaula Barrage

Nainital News: गौला बैराज में सिल्ट आने से शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित, लोग रहे परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
City's drinking water supply affected due to silt in Gaula Barrage
हल्द्वानी। गौला बैराज में भारी मात्रा में सिल्ट आने पर बीते मंगलवार रात शीशमहल फिल्टर प्लांट को पानी नहीं मिल सका। इस कारण बुधवार सुबह शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


पहाड़ पर हो रही बारिश के कारण गौला बैराज में काफी सिल्ट आ रही है जो कि जल संस्थान के शीशमहल फिल्टर प्लांट के लिए दिक्कत बन रही है। बैराज से पानी न मिलने के कारण फिल्टर प्लांट से बुधवार सुबह पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। इस वजह से मुखानी, कालाढ़ूंगी, ऊंचापुल, कठघरिया, बिठौरिया समेत शहर की आधी आबादी को पेयजल संकट झेलना पड़ा। हालांकि जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी वितरित कराया। जल संस्थान के ईई रविशंकर लौशाली ने बताया कि बुधवार सुबह कई जगह पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। बताया कि फिल्टर प्लांट से शहर को 70 प्रतिशत तक पेयजल आपूर्ति हुई। इधर, ट्रांसपोर्ट नगर में लोनिवि की ओर से की जा रही सड़क किनारे खोदाई के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण देवलचौड़ क्षेत्र में पानी का संकट पैदा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना कि बीते चार-पांच दिनों से लीकेज है जिसे अभी तक ठीक नहीं किया जा सका है। इस बारे में जल संस्थान के एई प्रमोद पांडे ने बताया कि लीकेज को ठीक किया जा रहा है। कहा कि बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed