फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   City's posh colony Palam City Containment Zone declared

शहर की पॉश कालोनी पालम सिटी कंटेनमेंट जोन घोषित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
City's posh colony Palam City Containment Zone declared
पालम सिटी कंटेनमेंट जोन घोषित। अमर उजाला
हल्द्वानी। शहर की पॉश कालोनी पालम सिटी में अतिथि रेस्टोरेंट के स्वामी की पत्नी के पॉजिटिव आने के बाद आज देर शाम सील कर दिया गया। जबकि रेस्टारेंट के तीन कर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद रेस्टोरेंट का संचालन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया। रेस्टोरेंट स्वामी की पत्नी को एसटीएच भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि अतिथि रेस्टोरेंट के मालिक पालम सिटी में रहते हैं। 13 जुलाई को अतिथि रेस्टोरेंट के स्वामी कोरोना पॉजिटिव आए थे। उनकी पत्नी और बेटे को एक होटल में क्वारंटीन किया गया था। जबकि बहु और पोते को घर में ही क्वारंटीन किया गया था। पोते की उम्र कम होने के कारण घर में क्वारंटीन किया गया था। रेस्टोरेंट स्वामी की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। जबकि बेटा, बहुत और पोते की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने देर शाम पालम सिटी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद पालम सिटी से अब न कोई बाहर जा सकेगा और न ही कोई अंदर आ सकेगा। सिंह ने बताया कि अतिथि रेस्टोरेंट के तीन कर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद रेस्टोरेंट का संचालन भी अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है। रेस्टारेंट को भी बंद कर दिया गया है। बताया कि पालम सिटी में आवश्यक खाद्य सामग्री, सब्जी, दूध और दवाओं की आपूर्ति प्रशासन की ओर से कराई जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि एक नंबर जारी कर दिया जाए और होम डिलीवरी हो सके। लोगों को उक्त सामग्री का भुगतान करना होगा। मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में सेक्टर मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद अस्पताल जा सकेंगे। आज से स्वास्थ्य विभाग की टीम पालम सिटी में सर्विलांस करेगी और लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। रेस्टोरेंट कर्मियों के संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 36 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप
हल्द्वानी। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार मिलने से हड़कंप मच गया है। आज सबसे अधिक हल्द्वानी के 21 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। जिले में कुल 36 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम प्रयास के बाद भी केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिले में आज 36 पॉजिटिव केस मिले। जबकि गत दिवस 24 केस सामने आए थे। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि 21 केस हल्द्वानी में पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा 15 केस अन्य जगहों से सामने आए हैं। बताया कि ऊर्जा निगम और लालकुआं के उपनिरीक्षक के संपर्क में आए लोग भी पॉजिटिव आए हैं। इनमें चार हरियाणा से आए लोग भी शामिल हैं। स्टेजिंग एरिया में संपर्क में आए लोगों को बुलाया गया था और एंजीजन रैपिड किट से जांच की गई थी। बताया कि अभी तक 9946 के सैंपल की जांच की गई। 613 पॉजिटिव आए और 8957 निगेटिव आए। जबकि सात सैंपल रिजेक्ट हुए। 79 की रिपोर्ट का इंतजार है और आज 290 सैंपल जांच को भेजे गए। एसटीएच में 108 कोरोना पॉजिटिव, 28 आइसोलेशन में रखे गए है। चार पॉजिटिव और आइसोलेशन में रखे गए दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed