फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   City Magistrate raided and caught people doing illegal gas refilling

Nainital News: सिटी मजिस्ट्रेट ने छापा मारकर गैस की अवैध रिफिलिंग करते पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
City Magistrate raided and caught people doing illegal gas refilling
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने सोमवार को यहां ठंडी सड़क इलाके में इंडेन गैस की एक एजेंसी के सप्लाई वाहन से छोटे सिलिंडरों में अवैध रूप से रिफिलिंग करते हुए पकड़ लिया। वाहन को सीज कर दिया गया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट ने पूर्ति और बाट-माप विभाग को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 11 बजे सिटी मजिस्ट्रेट को सूचना मिली कि एक गैस एजेंसी के यूटिलिटी वाहन से छोटे गैस सिलिंडरों में रिफिलिंग की जा रही है। इस जानकारी पर उन्होंने बताई गई पर छापा मार दिया। वहां यूटिलिटी वाहन पर मौजूद चालक व हेल्पर रसोई गैस सिलिंडरों की गैस छोटे सिलिंडरों में भरता मिले। बाजपेयी ने बताया कि वाहन से इंडेन गैस के 25 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का एक सिलिंडर बरामद हुआ है। रिफिलिंग के उपकरण भी बरामद हुए। चालक के पास चालान बुक, रिफिल बाउचर भी नहीं था। वाहन में अग्निशमन उपकरण और सिलिंडरों को तौलने की मशीन भी नहीं मिली। चालक व परिचालक वर्दी में भी नहीं थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पूर्ति और बाट माप विभाग के अधिकारियों को संबंधित गैस एजेंसी संचालक को नोटिस जारी करने और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed