फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   City Kirtan was taken out with pomp in Kichha

किच्छा में धूमधाम से निकाला गया गया नगर कीर्तन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
City Kirtan was taken out with pomp in Kichha
किच्छा नगर कीर्तन में सड़क साफ करती महिलाओं की टोली - फोटो : KITCHHA
किच्छा। श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर धूमधाम से नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान नगर जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

पुरानी मंडी स्थित श्री गुरुद्वारे से नगर कीर्तन का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने संगत को हरी झंडी दिखाकर किया। कीर्तन में सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। उसके बाद महिला कीर्तन मंडल की महिलाएं सड़क पर झाड़ू लगाते हुए पानी छिड़कती और पुष्प वर्षा करतीं चल रही थीं। उसके बाद बाद गुरु ग्रंथ साहब की पालकी पर शबद कीर्तन करते रागी ढाढ़ी जत्थे चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल, नालंदा स्कूल की ओर से झाकियां भी शामिल की गईं। शोभायात्रा का नगर के महाराणा प्रताप चौक, तहसील मोड़, पंत मार्केट, टैक्सी स्टैंड, दीनदयाल चौक, अनुपम सिनेमा, जीजीआईसी गेट, बाठला अस्पताल, आवास विकास गेट पर लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा विधायक राजेश शुक्ला, पालिकाध्यक्ष दर्शन कुमार कोली, संजीव कुमार सिंह, गौरव बेहड़, हरीश पनेरू, विपिन जल्होत्रा, सतपाल गाबा, जीवन चंद जोशी, मनोज गाबा, सुरेश पपनेजा, राकेश खुराना, कुंदन लाल खुराना, राज पपनेजा, डॉ. राजेंद्र सिंह कामरा, विक्की कामरा, सचिन चावला आदि थे।
कौमी एकता की मिसाल पेश की
किच्छा। नगर कीर्तन में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कौमी एकता की मिसाल पेश की। मुस्लिमों ने कई स्थानों पर प्रसाद वितरित किया। नगर कीर्तन में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने टैक्सी स्टैंड, डीडी चौक और डॉ. बाठला अस्पताल के सामने विशाल पंडाल बनाकर संगत को प्रसाद वितरित किया।

वहां अब्दुल रशीद जक्कू, नजाकत खान, फिरासत खान, हसीब अहमद, सोनू मलिक, इंतजार मलिक, निर्मल सिंह हंसपाल, जगरूप सिंह गोल्डी, कुलदीप सिंह बग्गा, सुखवीर सिंह, बंटी पपनेजा, मनोज गांधी, फिरदौस सलमानी, डॉ. गुरप्रीत सिंह कामरा, प्रमोद ठुकराल, विजय पाल यादव, राजकुमार ठुकराल, मो. आरिफ, इस्लाम कुरैशी, इदरीस कुरैशी आदि थे।

किच्छा नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारे

किच्छा नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारे- फोटो : KITCHHA

किच्छा नगर कीर्तन में श्री गुरू ग्रन्थ साहब की पालकी

किच्छा नगर कीर्तन में श्री गुरू ग्रन्थ साहब की पालकी- फोटो : KITCHHA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed